{"_id":"5970932d4f1c1b30668b4a10","slug":"hisar-brother-killed-sister-s-husband-honour-killing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरी आंखों के सामने भाई मामा ने मेरा सुहाग उजाड़ दिया', एक पत्नी की आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मेरी आंखों के सामने भाई मामा ने मेरा सुहाग उजाड़ दिया', एक पत्नी की आपबीती
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
hisar brother killed sister's husband
मेरी आंखों के सामने मेरे ही भाई और मामा ने मेरा ही सुहाग उजाड़ दिया और मैं कुछ नहीं कर सकी। लड़की की आपबीती सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे।
Trending Videos
hisar brother killed sister's husband
घटना हरियाणा के हिसार की है। शनिवार को पत्नी के भाई और मामा ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिंदगी और मौत से जूझते हुए युवक बुधवार को दम तोड़ दिया। लव मैरिज के चलते युवक की हत्या की गई। मृतक की पहचान बैंक कॉलोनी में रहने वाले श्याम सुखीजा के रूप में हुई। उसने छोटूराम कॉलोनी की सपना के साथ 6 महीने पहले लव मैरिज की थी।
hisar brother killed sister's husband
पुलिस ने मामले में मृतक के दो सालों, सास, मामा ससुर और एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। यह मामला अब हत्या के केस में तबदील हो गया है। पुलिस ने श्याम के एक साले और मामा ससुर को गिरफ्तार किया है। शहर के एक निजी अस्पताल में तड़के साढे़ तीन बजे श्याम ने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hisar brother killed sister's husband
शव का पोस्टमार्टम बाद में सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया। परिजनों ने बाद में शव का अंतिम संस्कार किया। अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी पवन कुमार की टीम ने सपना के भाई साहिल और महाबीर कॉलोनी निवासी मामा पवन उर्फ पोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं मृतक की मां चंचल रानी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। महिलाएं उनको ढांढस बंधा रही थीं, लेकिन आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
hisar brother killed sister's husband
सुखीजा दंपति अब बेटी के सहारे, दोनों बेटे चल बसे
दूसरी ओर, रवींद्र कुमार सुखीजा और चंचल रानी का अब शादीशुदा बेटी अनुपमा ही सहारा है। बेटे श्याम की बुधवार तड़के मौत हो गई। श्याम के बड़े जुड़वा भाई राम की पांच साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। चंचल रानी ने बताया कि उनका पति चलने-फिरने में असमर्थ है और वह डाबड़ा चौक पुल के नीचे ढाबा चलाकर रोजी-रोटी चला रही है। रेलवे पुल दोहरीकरण के चलते अब धंधा चौपट है।
दूसरी ओर, रवींद्र कुमार सुखीजा और चंचल रानी का अब शादीशुदा बेटी अनुपमा ही सहारा है। बेटे श्याम की बुधवार तड़के मौत हो गई। श्याम के बड़े जुड़वा भाई राम की पांच साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। चंचल रानी ने बताया कि उनका पति चलने-फिरने में असमर्थ है और वह डाबड़ा चौक पुल के नीचे ढाबा चलाकर रोजी-रोटी चला रही है। रेलवे पुल दोहरीकरण के चलते अब धंधा चौपट है।