एएसआई ने सुसाइड नोट में दर्द उड़ेला। लिखा- माई वाइफ मुझे माफ करना और फंदे पर झूल गया। 6 महिला खिलाड़ियों पर आरोप लगे हैं, जानिए मामला।
2 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
मामला हरियाणा के करनाल का है। मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में सीएसओ बटालियन में हेड क्लर्क के पद पर तैनात एक एएसआई ने अपने क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को एएसआई की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बटालियन की ही छह महिला खिलाड़ी पुलिस कर्मियों पर झूठे आरोप में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
3 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
पुलिस ने बटालियन की छह पुलिसकर्मियों पीएसआई मीना, एचसी रचना, मोनिका, रचना, सीटी ज्योति व अनिता एएमबी को नामजद करके केस दर्ज किया है। एएसआई राजेंद्र सिंह मधुबन पुलिस कांप्लेक्स की फर्स्ट बटालियन 5/183 में सीएसओ हेड क्लर्क के पद पर तैनात था। बुधवार सुबह राजेंद्र सिंह की पत्नी मीना बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद बाजार चली गई।
4 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
जब वह साढ़े 11 बजे घर लौटी तो देखा राजेंद्र क्वार्टर के पिछले बरामदे में छत के कुंडे में फंदे पर लटका है। मधुबन थाना प्रभारी बलबीर सिंह व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर राजेंद्र को फंदे से उतारा। राजेंद्र की पत्नी मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेंद्र अंबाला में एएसआई के पद पर नौकरी करता था। पिछले एक वर्ष से वह हेड क्लर्क सीएसओ मधुबन में तैनात था।
5 of 9
हरियाणा पुलिस के एएसआई ने सुसाइड की
इस दौरान सीएसओ में तैनात पीएसआई मीना, एचसी रचना, मोनिका, रचना, सिपाही ज्योति व अनीता ने उसके पति पर झूठे आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच विभाग के आला अधिकारियों ने की थी। राजेंद्र की पत्नी का दावा है कि इसमें उसका पति निर्दोष पाया गया था, लेकिन उक्त महिला पुलिसकर्मियों के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।