{"_id":"5843faff4f1c1b0e2fa86103","slug":"firing-in-marriage-at-ashirwad-palace-bathinda-dancer-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर ढेर, हादसे की LIVE तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर ढेर, हादसे की LIVE तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 05 Dec 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में हर ओर नाच-गाना चल रहा था, तभी स्टेज पर गोली चल गई। उसके बाद जो हुआ तस्वीरों में देखिए
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में शनिवार देर रात को शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक डांसर की मौत हो गई। उसकी पहचान बठिंडा निवासी कुलविंदर कौर के तौर पर हुई है। वारदात के बाद आरोपी बिल्ला मौके से फरार हो गया।
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
वहीं पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों ने रविवार को बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। थाना मौड पुलिस के अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को स्थानीय आशीर्वाद पैलेस में मौड मंडी निवासी विजय कुमार के बेटे वरुण कुमार की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
इस दौरान स्टेज पर डांसर कुलविंदर कौर दूसरी डांसरों के साथ डांस कर रही थी कि स्टेज के पास नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपनी 12 बोर राइफल से गोली चला दी। यह डांसर कुलविंदर कौर के सिर के पीछे जा लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पैलेस में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मृतका के परिजनों के साथ पहुंचे आरकेस्ट्रा एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लगभग 20 मिनट तक परिजनों व एसोसिएशन सदस्यों ने जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे एसपी डी बिक्रमजीत सिंह की ओर से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।