{"_id":"5972ef054f1c1b4a308b46ea","slug":"father-ate-poison-with-his-two-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके क्या गई, सदमे में पति ने दो बच्चों के साथ खा लिया 'जहर'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी मायके क्या गई, सदमे में पति ने दो बच्चों के साथ खा लिया 'जहर'
Sun, 23 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
Fatehabad News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पत्नी लड़-झगड़कर मायके चली गई तो पति ने इसका बदला बच्चों से लिया। देखिए कैसे एक झटके में तीनों की जान चली गई।
2 of 9
Fatehabad News
घटना हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना का है, जहां घरेलू कलह के चलते पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। मासूम बच्चों की मौके पर और युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी, सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है।
3 of 9
Fatehabad News
जानकारी के अनुसार, स्थानीय सपड़ा मोहल्ला निवासी सुनील कुमार पेंटर का काम करता था। करीब 11 साल पहले उसकी शादी हांसी निवासी सोनिया से हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी महिमा और छह साल का एक बेटा गणेश था। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कलह चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Fatehabad News
इसी वजह से पत्नी सोनिया कई बार मायके चली गई थी। पंचायत के बाद सुनील सोनिया को घर ले आता था। बताते हैं कि कुछ दिन पहले सोनिया फिर मायके चली गई। यह भी जानकारी मिली थी कि सोनिया ने सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया था, जिसके चलते वह परेशान था।
विज्ञापन
5 of 9
Fatehabad News
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुनील ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाया उसके बाद खुद भी खा लिया। जहर खाते ही तीनों की हालत खराब हो गई। बच्चों को उल्टियां करते देखकर सुनील ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तीनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील की गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा ले जाते समय सुनील की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।