फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर की पत्नी के क्लीनिक ब्वॉय से बने अवैध संबंध, खौफनाक अंजाम

Thu, 16 Jun 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Thu, 16 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
doctor wife sexual relation with clinic boy, both dead body found railway track at panipat
हत्या और आत्महत्या
जिस क्लीनिक पर नाबालिग युवक काम करता था, उसी क्लीनिक के डाक्टर की पत्नी से उसके अवैध संबंध बन गए। अंजाम खौफनाक हुआ। डॉक्टर की पत्नी और नाबालिग युवक घर से अचानक लापता हो गए और दोनों रेलवे ट्रैक पर मृत मिले। घटना, पानीपत की है। अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर राजनगर फाटक के पास दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां सिविल अस्पताल भिजवा दिया है, वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
doctor wife sexual relation with clinic boy, both dead body found railway track at panipat
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां सिविल अस्पताल भिजवा दिया है
हत्या या आत्महत्या, इसका खुलासा जांच के बाद होगा। युवती के शव की शिनाख्त मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी भावना और युवक की मोनू निवासी राजनगर के रूप में हुई है। मोनू महिला के पति के मेडिकल स्टोर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक युवती के पति को लग गई थी, इसके बाद सोमवार को दोनों घर से भाग गए थे। युवती के मायका पक्ष ने हत्या का आरोप उसके देवर और युवक के परिजनों ने महिला के पति पर लगाया है। युवती के पति और परिजनों ने खुद को निर्दोष बताया है। हत्या और आत्महत्या के बीच फंसी इस गुत्थी को सुलझाने में जीआरपी जुटी हुई है। देर शाम तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
doctor wife sexual relation with clinic boy, both dead body found railway track at panipat
युवती के पति और परिजनों ने खुद को निर्दोष बताया
मंगलवार सुबह अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर राजनगर फाटक के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। परिवार वालों से पूछताछ के बाद जीआरपी ने बताया कि दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते थे। मोनू भावना के पति सुशील के मेडिकल स्टोर पर काम करता था। इस दौरान छह साल की बेटी व दो साल के बेटे की मां भावना से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। इसकी भनक लगते ही सुशील ने मोनू की पिटाई कर उसको मेडिकल स्टोर से हटा दिया था। बाद में मोनू ने शादी ब्याह में हलवाई का काम शुरू कर दिया लेकिन दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर सुशील व भावना का झगड़ा हुआ था। शाम को मौका पाकर मोनू और भावना अपने-अपने घर से भाग गए। भावना के पति सुशील कुमार ने देर शाम आठ मरला पुलिस में पत्नी भावना की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor wife sexual relation with clinic boy, both dead body found railway track at panipat
गुत्थी को सुलझाने में जीआरपी जुटी
उत्तमनगर दिल्ली से अपने परिचिति यूपी के किसान नेता और सिसौली के चेयरमैन सुरेंद्र टिकैत के साथ आए युवती के मायका पक्ष के लोगों ने भावना की हत्या के आरोप उसके देवर पर लगाए हैं। उनके अनुसार देवर व ससुराल के बाकी लोगों की नजर भावना के नाम की प्रॉपर्टी पर थी। वहीं, मोनू के परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मोनू और सुशील कुमार सोमवार को एक ही बाइक पर थे। उनको आशंका है कि सुशील कुमार ने ही मोनू की हत्या की है। दोनों के आरोप-प्रत्यारोप के चलते सिविल अस्पताल में दिनभर शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। भावना के मायका वालों ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराने की भी बात कही। 
विज्ञापन
doctor wife sexual relation with clinic boy, both dead body found railway track at panipat
दोनों के परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
पति सुशील कुमार ने जीआरपी को बताया कि भावना सोमवार शाम को घर से प्लाट की रजिस्ट्री व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। एक प्लाट भावना के नाम था। उन्होंने भावना को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। उसने भावना की गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ मरला पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी।  सुशील कुमार के अनुसार मोनू व भावना के बीच काफी सालों से प्रेम प्रंसग चल रहा था। करीब एक महीना पहले मोनू ने भावना के मोबाइल पर कुछ मैसेज भेजे थे। इनको देखने के बाद ही उनके बीच चल रहे खेल का पता चला। कुछ दिन पहले उनको आपत्तिजनक हालत में भी देखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed