{"_id":"59305a354f1c1be327bda784","slug":"did-not-take-back-the-case-father-killed-haryana-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लिया तो कर दी पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के साथ छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लिया तो कर दी पिता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना (फतेहाबाद)
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़छाड़ के मामले की रंजिश में युवती के पिता की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना टोहाना की बुढ़लाढ़ा कॉलोनी की है।
Fatehabad Murder
टोहाना पुलिस ने मृतक के बेटे प्रवीन की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें नीटा, बिट्टू, पवन, पप्पू, प्रेम, दारा, गुरप्रीत, जसपाल शामिल हैं। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने टोहाना के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही उसके पिता पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया था। आरोपी दो साल पहले दर्ज हुए छेड़छाड़ का केस वापस लेने का दबाव उनके पिता पर बना रहे थे।
बेटी के साथ छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लिया तो कर दी पिता की हत्या
इस तरह हुई वारदात
बुढ़लाढ़ा कालोनी निवासी मृतक 65 वर्षीय गुरदयाल के बेटे प्रवीन ने बताया कि उसकी बहन सुमन व उसका बहनोई कमल उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहते हैं। वह अपने भांजा-भांजी को घर में पढ़ाता है। बुधवार को पढ़ाई करने के बाद जब उसका भांजा और भांजी घर जा रहे थे तो उनके पड़ोसी नीटा, बिट्टू, पवन, पप्पू, प्रेम, दारा, गुरप्रीत, जसपाल ने उसके भांजा-भांजी से मारपीट की। बच्चे डरे सहमे घर पहुंचे और परिजनों को बताया। आरोपियों ने प्रवीण के बहनोई कमल से भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद प्रवीन शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन टोहाना पहुंचा तो वहां से दो पुलिसकर्मी उसके साथ आए। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों ने उसके पिता पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इससे उसके पिता बेहोश होकर गिर पडे़। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छेड़छाड़ का मुकदमा कराया था दर्ज, वापस नहीं लेने से भड़के आरोपी
शिकायतकर्ता प्रवीण ने बताया कि लगभग दो साल पहले आरोपियों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उसके पिता गुरदयाल और परिजनों से रंजिश रखे हुए थे। कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उसके पिता को छेड़छाड़ का केस वापस लेने की बात कही थी, लेकिन उसके पिता ने केस वापिस लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बुधवार देर रात आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उसके पिता की मौत हो गई।
शिकायतकर्ता प्रवीण ने बताया कि लगभग दो साल पहले आरोपियों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उसके पिता गुरदयाल और परिजनों से रंजिश रखे हुए थे। कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उसके पिता को छेड़छाड़ का केस वापस लेने की बात कही थी, लेकिन उसके पिता ने केस वापिस लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बुधवार देर रात आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटी के साथ छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लिया तो कर दी पिता की हत्या
चिकित्सकों को शव पर नहीं मिले चोट के निशान, अग्रोहा में कराया पोस्टमार्टम
मृतक गुरदयाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए वीरवार सुबह नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। हत्या का मामला देखते हुए नागरिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों का बोर्ड बनाया गया, जिसमें डॉ. कुणाल वर्मा, डॉ. जावेद, डॉ. मीनल को शामिल किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल में कराया गया।