{"_id":"59398c074f1c1b901c9ca61f","slug":"death-of-two-friends-in-a-road-accident-in-panchkula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात में नहीं दिखा गड्ढा, टकराने के बाद सीने की हड्डियां टूटीं, 2 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में नहीं दिखा गड्ढा, टकराने के बाद सीने की हड्डियां टूटीं, 2 की मौत
Fri, 09 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:19 AM IST
1 of 6
Panchkula accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगर निगम की लापरवाही और सड़कों की री-कारपेटिंग में देरी ने दो दोस्तों की जान ले ली। तस्वीरें
2 of 6
Panchkula accident
हरियाणा के पंचकूला में बुधवार को देर रात करीब 2.30 बजे सेक्टर-12ए/ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक की डिवाइडिंग रोड पर हुई दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरा युवक पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
3 of 6
Panchkula accident
जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात राजीव कॉलोनी निवासी गुल्लू उर्फ प्रमोद की अपाचे पर केश उर्फ चंद्रकेश, इंदिरा कालोनी निवासी टीटू उर्फ मुकेश सेक्टर-12ए की तरफ से हाईवे की ओर जा रहे थे। प्रमोद बाइक चला रहा था, जबकि दोनों साथियों को बाइक चलानी नहीं आती थी।
विज्ञापन
4 of 6
Panchkula accident
सेक्टर-12ए-इंडस्ट्रियल एरिया की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचते ही बाइक अचानक गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गंभीर हालत में जख्मी होकर गिर गए। प्रमोद और चंद्रकेश के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई जबकि मुकेश के सीने की हड्डियां टूट गईं।
5 of 6
Panchkula accident
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्रमोद और चंद्रकेश ने दम तोड़ दिया। जबकि मुकेश पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-20 थाने में प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस की दी शिकायत में सड़क में गहरे गड्ढों को दुर्घटना की वजह बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।