फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर किसने खूंटे में बंधी गाय को मंदिर के सामने लाकर बेहरमी से काट डाले थन, मौत

Thu, 03 Aug 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढां (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढां (सिरसा) Updated Thu, 03 Aug 2017 10:32 AM IST
Brutally murder of cow in front of the temple, sirsa news
मंदिर के सामने गाय के थन काटे
आखिर किसने रात के अंधेरे में एक गाय को उसके खूंटे से मंदिर के सामने लाकर उसके थन बेहरमी से काट दिए, जिससे गाय की मौत हो गई।
Brutally murder of cow in front of the temple, sirsa news
मंदिर के सामने गाय के थन काटे
घटना हरियाणा के सिरसा की है, जहां बडागुढा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर खेड़ा में मंगलवार मध्य रात्रि अज्ञात लोगों ने एक गाय के थन काट दिए। इस घटना में गाय की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन चिकित्सकों के पैनल ने गाय का पोस्टमार्टम किया है। इस घटना के बाद गोभक्तों में रोष है।
Brutally murder of cow in front of the temple, sirsa news
मंदिर के सामने गाय के थन काटे
नाथ समुदाय के मोहल्ले में रहने वाले उदमीनाथ की पत्नी संदलोसा बाई ने बताया कि उनके पति घर से बाहर गए हुए थे। वह अपने दो बेटों व बहुओं के साथ घर में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि उनके पास दो गाय हैं। जिसमें से एक करीब 10 दिन पूर्व ही ब्याई थी। मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे बरसात होने के चलते सभी लोग अंदर सो गए थे। 
विज्ञापन
Brutally murder of cow in front of the temple, sirsa news
मंदिर के सामने गाय के थन काटे
सुबह जब वह गायों को चारा डालने के लिए उठीं तो देखा कि आंगन में बंधी हुई दोनों गायों में से एक गाय नदारद थी। उन्होंने जब गली में जाकर देखा तो गाय के थनों के पास रक्त बह रहा था और गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। शोर मचाए जाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों को जब गाय के साथ की गई बर्बरता का पता चला तो उनमें रोष फैल गया।
Brutally murder of cow in front of the temple, sirsa news
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Demo Pic
जानकारी के अनुसार आरोपी गाय की किल्ले से रस्सी काटकर मोहल्ले में मंदिर के सामने ले गए। जहां उन्होंने गाय के चारों थन काट दिए। बर्बरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाय के पेट को भी काटा गया है। घटना की खबर जैसे ही फैली लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed