फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सो रहे ज्वेलर के बेटे की हत्या कर लुटेरे ले गए 40 लाख के जेवर

Wed, 06 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(हरियाण्ाा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(हरियाण्ाा) Updated Wed, 06 Jul 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
 brutal murder of jewellers owner son and robbed of jewellery of 40 lakhs
ज्वेलरी शॉप के अंदर सो रहे ज्वेलर के बेटे की हत्या कर 40 लाख के जेवर की लूट - फोटो : amar ujala

ज्वेलरी शॉप के अंदर सो रहे ज्वेलर के बेटे की हत्या कर 40 लाख के जेवर लूट ले गए हत्यारे। वारदात सीसीटीवी में कैद। वारदात हरियाणा के कालका में सोमवार देर रात काली माता मंदिर रोड पर स्थित सोमनाथ जगदीश राज वर्मा नाम की ज्वैलरी शॉप के अंदर हुई। वारदात का पता मंगलवार सुबह चला, जब शॉप मालिक जगदीश राज ने शटर उठाया। अंदर उनके बेटे का खून से लथपथ युवक का शव पड़ा था और सारा समान ईधर-उधर बिखरा पड़ा था तथा दुकान के अलमारी का लाकर कटा हुआ था। 

 brutal murder of jewellers owner son and robbed of jewellery of 40 lakhs
ज्वेलरी शॉप के अंदर सो रहे ज्वेलर के बेटे की हत्या कर 40 लाख के जेवर की लूट - फोटो : amar ujala

एसएचओ हरजिंदर सिंह ने हाउसिंग बोर्ड के समीप बने पानी के प्याऊ के पास से कटर व अन्य समान बरामद किया है। आशंका है की उक्त समान का प्रयोग वारदात में न किया गया हो। जगदीश राज के मुताबिक लुटेरे उनकी दुकान पर 40 लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। वारदात की सूचना मिलते ही कालका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 brutal murder of jewellers owner son and robbed of jewellery of 40 lakhs
ज्वेलरी शॉप के अंदर सो रहे ज्वेलर के बेटे की हत्या कर 40 लाख के जेवर की लूट - फोटो : amar ujala

ज्वेलर जगदीश राज ने बताया कि लंबे समय से वह ज्वेलरी शॉप में सोते थे। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण कुछ समय से 19 वर्षीय उनका बेटा शुभांशु दुकान में सोता था। रोजाना की तरह सोमवार को भी शुभांशु दुकान में सोया था। सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो खून से लथपथ पड़े शुभांशु को देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही आसपास से भारी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस को घटना के बारे में सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
 brutal murder of jewellers owner son and robbed of jewellery of 40 lakhs
ज्वेलरी शॉप के अंदर सो रहे ज्वेलर के बेटे की हत्या कर 40 लाख के जेवर की लूट, सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सारी वारदात कैद हो गई है। वारदात को अंजाम नकाबपोश लुटेरों ने दिया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि लुटेरे दुकान में पीछे से घुसे। उनके हाथ में टार्च थी। एक युवक दुकान में सो रहे शुभांशु के गले को दबाने लगा तथा दूसरे ने उसके सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कालका थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह, पिंजौर एसएचओ दीपक कुमार, एसीपी कालका राजेश कुमार, डीसीपी पंचकूला अनिल धवन तथा सीन आफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
 brutal murder of jewellers owner son and robbed of jewellery of 40 lakhs
ज्वेलरी शॉप के अंदर सो रहे ज्वेलर के बेटे की हत्या कर 40 लाख के जेवर की लूट - फोटो : amar ujala

लुटेरे दुकान के अंदर छत के रास्ते दाखिल हुए। कारण, जिस कमरे से आरोपी दुकान में घुसे थे उसकी छत पर लगा टीन (लोहे की चद्दर) हटा हुआ था। रास्ते की ओर जाने वाले गेट का कुंडा भी कटा था। अनुमान है कि लुटेरे दुकान के साथ लगते गेट का कुंडा काटकर पीछे के रास्ते से दुकान की छत पर लगे टीन को हटाकर दुकान के अंदर दाखिल हुए। शातिर लुटेरों ने दुकान की एंट्रेंस पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed