पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े चार्टड एकाउंटेंट और उद्योगपति की पत्नी की हत्या कर दी गई। वारदात घुमारमंडी के दयाल नगर इलाके में घटी। यहां रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट उद्योगपति रविंदर सचदेवा की पत्नी मृदुला (62) की वीरवार को हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले मृदुला के सिर पर रॉड से हमला किया, फिर फोन के तार से गला दबा दिया।
तस्वीरें: लुधियाना में दिनदहाड़े घर में घुसकर सीए की पत्नी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के बाद आरोपी घर से एक्टिवा लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ के एसएचओ आईपीएस गौरव तोरा, सीआईए वन के इंचार्ज हरपाल सिंह गरेवाल, फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट के अलावा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीए रविंदर सचदेवा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि हत्यारे की घर में एंट्री फ्रेंडली थी। इसी कारण वह ड्राइंग रूम तक पहुंच गए।
थाना डिवीजन आठ के एसएचओ आईपीएस गौरव तोरा ने कहा कि घर में काम करने वाली ललिता करीब 11 बजे बर्तन साफ करने आई और आधे घंटे बाद चली गई। उसके बाद रविंदर सचदेवा दफ्तर निकल गए। मृदुला घर में अकेली थीं। इसी दौरान हत्यारा घर में घुसा और ड्राइंग रूम तक गया। वहां पर उसने मृदुला के सिर पर रॉड से हमला किया और फिर फोन के तार से गला दबा दिया। हत्या के बाद आरोपी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। दोपहर को नौकरानी शोभा घर में आई तो मृदुला को पेट के बल खून से लथपथ गिरे देख तुरंत पड़ोसियों को जानकारी दी।
सचदेवा के पड़ोसियों के अनुसार मृदुला की दो बेटियां हैं। एक सिडनी में और दूसरी बेटी सऊदी अरब में रहती है। अकेले होने के दौरान अगर कोई व्यक्ति घर आता था तो मृदुला पूछताछ करने के बाद ही दरवाजा खोलती थी। वह बिना पहचान वाले के लिए कभी दरवाजा नहीं खोलती थी। पुलिस को आशंका है कि इस हत्या को किसी जान पहचान के व्यक्ति ने ही अंजाम दिया है। हालांकि हत्या की वजह के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। घर से कोई लूटपाट नहीं हुई है। आरोपी सिर्फ एक्टिवा ही लेकर गए।