फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते के मुंह में शव के टुकड़े देख लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस भी चौंक गई

Fri, 27 Jan 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Fri, 27 Jan 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
boy dead body parts found in dog mouth at panchkula railway track
पंचकूला में कुत्ता मुंह में पकड़ ले गया शव के टुकड़े
कुत्ते के मुंह में शव के टुकड़े देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस तक मामला पहुंचा तो आनन फानन में मौके पर पहुंची और बड़ी घटना का खुलासा हुआ।
boy dead body parts found in dog mouth at panchkula railway track
पंचकूला में कुत्ता मुंह में पकड़ ले गया शव के टुकड़े
घटना हरियाणा के पंचकूला की है। तस्वीर में जो कुत्ता नजर आ रहा है, उसके मुंह में एक युवक बॉडी पार्ट है। हुआ यूं कि रेलवे फाटक के पास मंगलवार दोपहर को एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया, जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जीआरपी को कॉल कर इस बारें में बताया, लेकिन कॉल करने के दो घंटे बाद तक यहां पुलिस नहीं आई।
boy dead body parts found in dog mouth at panchkula railway track
पंचकूला में कुत्ता मुंह में पकड़ ले गया शव के टुकड़े
उसके बाद देखने को मिला कि कुत्ते युवक के बॉडी पार्ट्स लेकर घूम रहे हैं।  एक कुत्ता शव का पैर ही मुंह में डालकर ले गया। इसके बाद एक एक करके कुत्ते वहां पहुंचने लगे। लोगों ने यह देखा तो कुत्तों को पत्थर मारे और उन्हें भगाया। करीब दो घंटे के बाद पुलिस यहां पहुंची तो लोग बॉडी के पास से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy dead body parts found in dog mouth at panchkula railway track
पंचकूला में कुत्ता मुंह में पकड़ ले गया शव के टुकड़े
वहीं अभी तक इस शव की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि उसके पास से पटरी पर गिरी कुछ चाबियां, मोबाइल सिम कार्ड जरूर मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। वहीं इस बारे में जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो रेलवे स्टेशन पर थे, वहां काम था, लिहाजा आने में देरी हो गई।
विज्ञापन
boy dead body parts found in dog mouth at panchkula railway track
पंचकूला में कुत्ता मुंह में पकड़ ले गया शव के टुकड़े
ट्रैक के आसपास से गुजर रहे लोगों ने बताया कि रेलवे लाईन पर एक व्यक्ति बैठा था। जैसे ही ट्रेन आई, तो वो उसके एक दम से सामने खड़ा हो गया। उन्होंने उसे आवाज भी दी, लेकिन वह नहीं हटा और देखते ही देखते ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा बेहद दर्दनाक था और ट्रैक पर उसके शव के टुकड़े बिखर गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed