फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुधियाना में मां-पत्नी-बेटी की हत्या के बाद सुसाइड, सच आया सामने

Mon, 01 Aug 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 01 Aug 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
big truth exposed in suicide after tripple murder case of ludhiana
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में एक ही परिवार की मुखिया संदीप, उसकी मां और पत्नी समेत बेटी के खून सने शव बरामद हुए थे। मामले की जांच में बड़ा चौंकाने वाला सच सामने आया है।
big truth exposed in suicide after tripple murder case of ludhiana
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
बीआरएस नगर स्थित ई-ब्लॉक की कोठी नंबर 654 में मांगट परिवार मृत मिला। पुलिस दो पहलुओं से जांच कर रही है। एक तो ये कि संदीप ने मां बेटी और पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर ली। दूसरा ये कि कुछ लोग घर में घुसे और चारों की हत्या कर दी, जबकि कोठी में भारी मात्रा में कैश, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान है। ऐसे में हत्या करने का कारण भी क्या होगा?
big truth exposed in suicide after tripple murder case of ludhiana
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक दो तरह के हथियारों से गोलियां चलाई गईं और इस दौरान तेजधार हथियार से भी वार किए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक टीमों घटनास्थल से दो तरह की गोलियों के बारूद मिलने और दो से ज्यादा लोगों के वारदात में शामिल होने की बात कह रही है। टीम के अनुसार, आरोपी बाहर के लोग हैं। जिस जगह पर दिनाज की लाश मिली थी, वहां पर छोटी गोली के निशान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
big truth exposed in suicide after tripple murder case of ludhiana
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को चारों लाशों के पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसमें डॉ. गुरिंवदर गरेवाल, डॉ. मिलन वर्मा और डॉ. प्रदीप महिंदरा शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, परिवार की अपनी बुजुर्ग मां बचन कौर, पत्नी अमन कौर, बेटी दिनाज कौर को संदीप सिंह ने बंदूक से गोलियां मारने के बाद उसी बंदूक से गोली चला खुदकुशी कर ली थी। चारों को एक ही हथियार से गोली लगी।
विज्ञापन
big truth exposed in suicide after tripple murder case of ludhiana
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
वारदात की गवाह नौकरानी पिंकी और सफाई करने वाली अनिता ने शनिवार को कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज करवाए। पिंकी ने कोर्ट में भी वही बयान दिया, जो उसने मौके पर पुलिस को दिए थे। पिंकी ने बताया था कि जब संदीप सिंह अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद बेटी को मारने आया था तो वह अपने पिता की मिन्नतें कर रही थी और उसने पिता का मुकाबला भी किया। पोस्टमार्टम में इस दौरान लगी चोटों के निशान भी उसके शरीर पर मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed