{"_id":"62c2b01002f2db4c0b0470fc","slug":"ankit-sirsa-arrested-in-sidhu-moosewala-murder-case-by-delhi-special-police-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा... 19 साल के अंकित ने छलनी किया था सीना, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा... 19 साल के अंकित ने छलनी किया था सीना, पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने अंकित सेरसा और उसके दोस्त सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली आईएसबीटी से आरोपियों को पकड़ा। 19 साल के अंकित ने ही मूसेवाला को करीब से गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार, अंकित का यह पहला मर्डर है। उसने दोनों हाथों से गोलियां चलाई थीं। अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था। लेकिन मर्डर उसने पहली ही बार किया था। अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जानकारी के अनुसार, वह केवल नौवीं पास है।
अंकित सेरसा मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था। पुलिस के अनुसार, दोनों सात जून को गुजरात के कच्छ में छिपे थे। अंकित हरियाणा केसोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है। अंकित के साथ पकड़ा गया दूसरा आरोपी सचिन भिवानी मूसेवाला मामले के चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था। राजस्थान के चुरू के एक जघन्य मामले में भी सचिन भिवानी वांटेड चल रहा था। सचिन भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की सारी गतिविधियों को संभालने वाला मुख्य शख्स था।
2 of 5
आरोपी अंकित सेरसा
- फोटो : फाइल
आरोपियों से 9 एमएम बोर की एक पिस्टल, 10 कारतूस, 2.30 एमएम बोर की एक पिस्टल, 9 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, एक डोंगल और सिम के साथ दो मोबाइल हैंडसेट भी बरामद हुए हैं।
3 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
गायक मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 यूपी के बुलंदशहर से खरीदी गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों को यह जानकारी पूछताछ के आधार पर मिली है। लॉरेंस ने यूपी के हथियार सप्लायर कुर्बान-इमरान गैंग की जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों को बताया है कि उसका गैंग अक्सर इस गैंग से ही हथियार खरीदता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में शामिल चारों आरोपी फतेहाबाद में फोरलेन स्थित होटल के कमरा नंबर 207 में रुके थे। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ होटल में यह कमरा बुक कराया था।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
29 मई को सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।