{"_id":"5779f0914f1c1b6e697fa3e1","slug":"after-two-son-killed-aunt-and-her-lover-suicide-at-fatehabad-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भतीजे के इश्क ने बनाया 'कातिल', दो बच्चों की हत्या कर प्रेमी संग फांसी, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे के इश्क ने बनाया 'कातिल', दो बच्चों की हत्या कर प्रेमी संग फांसी, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Jul 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
टोहाना के गांव चित्तैण में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजे से प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे दिया। दो बच्चों की हत्या कर भी दिल न भरा तो और भतीजे संग फांसी लगा ली। तस्वीरें।
टोहाना के गांव चित्तैण में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, फतेहाबाद जिले में टोहाना के गांव चितैन में रविवार तड़के एक महिला, उसके दो मासूम बच्चे और रिश्ते के भतीजे के शव महिला के घर में छत की बल्ली पर रस्सी और चुन्नी से लटके मिले। गांव वालों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते महिला और उसके प्रेमी बताए जा रहे भतीजे ने बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद फांसी लगाई है। मृतक युवक के हाथ में गुदा ‘जान सोनिया’ से भी प्रेम प्रसंग की बात पुष्ट हो रही है।
टोहाना के गांव चित्तैण में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि महिला के मायके वालों ने इसे प्लाट के विवाद में हत्या बताते हुए महिला के पति, दो जेठ जेठानी और एक भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके अनुसार महिला और उसके बच्चों को प्लाट विवाद को हवा देने के कारण मारा गया तो भतीजे की हत्या इसलिए की गई ताकि इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में खुदकुशी साबित कर दिया जाए। उकलाना से टोहाना वाली रोड पर स्थित गांव चितैन का कृष्ण कुमार मजदूरी का काम करता है। यह दिल दहलाने वाला वाकया उसी के परिवार के साथ हुआ। उसके घर में उसकी पत्नी निर्मला उर्फ सोनिया (28), पांच वर्षीय पुत्री काजल तथा दो वर्षीय पुत्र रमन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना के गांव चित्तैण में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण के घर के साथ लगती दीवार के पार बने मकान में 23 वर्षीय रिश्ते का भतीजा कुलबीर माता-पिता के साथ रहता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनिया व कुलबीर में कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को उनकी इस हरकत पर ऐतराज था। बताया जा रहा है कि कृष्ण ने दो दिन पहले ही सोनिया से कुलबीर का साथ छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस और ग्रामीणों का अनुमान है कि रविवार तड़के कुलबीर ने सोनिया के साथ मिलकर पहले काजल और रमन को फांसी पर लटकाकर मार दिया और बाद में खुद भी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
टोहाना के गांव चित्तैण में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जब कमरे का दरवाजा बंद रहा तो दूसरे कमरे में सो रहे महिला के पति कृष्ण ने दरवाजा खटखटाया। फिर भी दरवाजा नहीं खुला। कृष्ण ने दरवाजे में बने सुराख से झांककर देखा तो भीतर का नजारा देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो चारों मृत अवस्था में छत की बल्ली के सहारे फांसी पर लटके हुए थे। दोनों बच्चों के शवों को रस्सी से बांधा गया था जबकि मृतक कुलबीर व सोनिया के शव चुन्नी से आमने-सामने लटके हुए थे।