फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीजा-साले को जिंदा जलाया, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Wed, 14 Jan 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बवानीखेड़ा (भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बवानीखेड़ा (भिवानी) Updated Wed, 14 Jan 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन

जीजा-साले को ज‌िंदा जलाया, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy murder and burned brother in law and relatives

खेत में बने मकान में कुछ लोगों ने जीजा-साले की बेरहमी से हत्या कर शवों को जला दिया गया। यह खौफनाक घटना घटी हरियाणा के बवानीखेड़ा (भिवानी) में। गोशाला मार्ग पर रजवाहे के पास खेत में बने कमरे में मंगलवार सुबह बवानीखेड़ा वासी 42 वर्षीय धर्मबीर व उसके साले गंगवा (हिसार) वासी 45 वर्षीय महाबीर उर्फ पप्पू के शव चारपाई के साथ जले मिले।


जीजा-साले को ज‌िंदा जलाया, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy murder and burned brother in law and relatives

सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस, सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खेत से खून से सनी एक कुल्हाड़ी, एक जेली व डीजल की खाली कैनी भी बरामद की। परिजनों ने जूतों से जले हुए शवों की पहचान की। मृतक धर्मबीर के लड़के रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि गंगवा वासी उसके मामा महाबीर उर्फ पप्पू ने 20 साल पहले पुर गांव के रजवाहे के नजदीक साढे़ 18 किले जमीन खरीदी थी। उसका पिता इस जमीन को ठेके पर लेकर बुआई करता था।

जीजा-साले को ज‌िंदा जलाया, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy murder and burned brother in law and relatives

गत 11 जनवरी रविवार को उसका मामा उनसे मिलने आया। उसका पिता व मामा सोमवार को पानी लगाने के लिए खेत में गए थे। देर शाम करीब साढे़ सात बजे वह स्वयं दोनों का खाना लेकर खेत गया। मंगलवार सुबह उसके पिता या मामा का कोई फोन नहीं आया। पिता का फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद वह स्वयं खेत पहुंचा। खेत में बने कमरे के ऊपर चौबारे पर चढ़ा तो कमरा बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा-साले को ज‌िंदा जलाया, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy murder and burned brother in law and relatives

उसने दरवाजा खोला तो पिता व मामा के शव जले हुए थे। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। रवि ने बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। जब वह सोमवार शाम खाना देकर घर लौट रहा था तो बोलेरो गाड़ी में तीन युवक उसे दिखाई दिए। जब वह घर था तो रात करीब 11 बजे एक अन्य युवक गाड़ी से उनके घर के आगे से गुजरा।

विज्ञापन

जीजा-साले को ज‌िंदा जलाया, दिल दहला देंगी तस्वीरें

creepy murder and burned brother in law and relatives

उसे शक है कि उक्त लोगों ने ही उसके पिता व मामा की हत्या की है। उक्त लोगों ने पहले भी उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। डबल मर्डर की जांच कर रहे एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि धर्मबीर व महाबीर की मौत संदिग्ध है। रवि की शिकायत पर चार लोगों बवानीखेडा निवासी बजंरग, सत्ते, मुकेश व दांग निवासी ओम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed