प्रेमी जोड़े का अदभुत कांसेप्ट इंटरनेट पर वायरल, 'फॉलो मी'
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रेमी जोड़े की फोटो खूब वायरल हो रही हैं। फोटो में प्रेमी हाथ बढ़ाता और प्रेमिका आगे बढ़ती दिखाई देती है। देखिए, इन तस्वीरों का सच।
प्रेमी जोड़े का अदभुत कांसेप्ट इंटरनेट पर वायरल, 'फॉलो मी'
यह तस्वीर रशियन फोटोग्राफर मुराद उस्मान ने ली है और उसका हाथ पकड़ कर आगे-आगे जा रही यह लड़की उसकी मंगेतर नतालिया जखारोवा है। विश्व भ्रमण पर निकला यह जोड़ा भारत और दुनिया की कई खूबसूरत स्थानों पर जाकर इसी स्टाइल में तस्वीरें ले चुका है। पिछले 15 साल से ये फोटोशूट करवा रहा है और इसकों उन्होंने फॉलो मी टू का नाम दिया है।
प्रेमी जोड़े का अदभुत कांसेप्ट इंटरनेट पर वायरल, 'फॉलो मी'
श्री दरबार साहिब में खींची इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आलोचना की तो कई लोगों ने इस तस्वीर को बेहद पसंद किया है। इस फोटो पर एक कमेंट आया है कि, फोटो अच्छी है लेकिन ये फोटोग्राफी की सही जगह नहीं है। अगर आपको इस तरह की फोटों खींचने का शौक है तो शिमला, मसूरी, डलहौजी जाएं। कम से कम इन धार्मिक जगहों को धर्म के कार्यों के लिए बख्श दें।
प्रेमी जोड़े का अदभुत कांसेप्ट इंटरनेट पर वायरल, 'फॉलो मी'
यूजर्स कमेंट में ये भी लिखा था कि धार्मिक जगहें फैमिली फोटो और धार्मिक फोटो के लिए होती हैं न कि रोमांटिक और ग्लैमरस फोटो के लिए। एक सिख श्रद्धालु ने कहा कि हमलोग प्यार के खिलाफ नहीं हैं लेकिन ये हरमंदिर साहिब है धार्मिक स्थल को टूरिस्ट प्लेस नहीं। यहां लोग धार्मिक उद्देश्य के लिए आते हैं न कि मस्ती के लिए।
प्रेमी जोड़े का अदभुत कांसेप्ट इंटरनेट पर वायरल, 'फॉलो मी'
माना जाता है कि मुराद और नटालिया 15 साल पहले विश्व भ्रमण पर निकले थे। नताली ने ऐसे ही गुस्से में ओसमान का हाथ पकड़ लिया और उसे घूमाने लगी। बस इसी समय मुराद को एक आइडिया आया कि क्यूं न नटालिया को लीड करते हुए फ्रेम को कैमरे में कैद किया जाए। बस फिर क्या था, जगह-जगह घूमते हुए खींचे गए फोटो की सीरिज बन गई और इसका नाम दिया गया 'फॉलो मी'