{"_id":"5e310e3a8ebc3e4af16453f2","slug":"coronavirus-corona-virus-symptoms-and-precaustions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 5 लक्षण नजर आएं तो कोरोना वायरस हो सकता है, बचाव ही उपाय, जानिए क्या करें क्या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये 5 लक्षण नजर आएं तो कोरोना वायरस हो सकता है, बचाव ही उपाय, जानिए क्या करें क्या नहीं
Fri, 31 Jan 2020 04:51 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब/हरियाणा
अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब/हरियाणा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 31 Jan 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस ने देश में भी हाहाकार मचा दिया है, लेकिन इससे बचाव ही उपाय है। इसलिए जानिए कि क्या सावधानियां बरतें और इसके क्या लक्षण हो सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
वीआईपी सिटी मोहाली में उत्तर भारत का पहला कोरोना वायरस का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया। सोमवार को मोहाली के एक व्यक्ति को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। उस मरीज के सैंपल पुणे भेजे गए हैं, जहां से रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लगेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से दो गुरुग्राम, एक फरीदाबाद, एक नूह और एक पानीपत में मिला है। ये मरीज स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में उपचाराधीन है। हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने अभी मरीजों को इस वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि नहीं है। मगर इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्या हैं इसके लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फलस्वरूप नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

कहां से फैलना शुरू हुआ वायरस
यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ। इसके बाद इससे पीड़ित मरीज थाईलैंड, सिंगापुर, जापान में भी मिल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड में भी एक परिवार के इस वायरस की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।