फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें

Wed, 24 Dec 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 24 Dec 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन

आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें

controversy on aamir khan's PK, rampage in ludhiana

आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'PK' पर पंजाब के लुधियाना में बवाल हो गया। हिंदू संयुक्त मोर्चा और हिंदू न्याय पीठ ने बॉलीवुड फिल्म पीके के विरोध में मंगलवार को जमकर रोष प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर आरती चौक में धरना देकर जाम किया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें

controversy on aamir khan's PK, rampage in ludhiana

फिल्म पीके में हुए देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में हिंदू संयुक्त मोर्चा व हिंदू न्याय पीठ के नेतृत्व में शहर की कई संस्थाओं शिव सेना, पंजाब हिंदू सिख जागृति सेना, हिंदू मोर्चा, बजरंग दल, शिवरात्रि महोत्सव कमेटी, शिव सेना बाल ठाकरे, युवा जागृति मंच, शिव वेलफेयर सोसाइटी और शिव मंदिर ट्रस्ट संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अपना रोष प्रकट किया।

आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें

controversy on aamir khan's PK, rampage in ludhiana

स्वामी चद्रेश्वर गिरी, रमेश्वर त्यागी, आनंद अत्तरी, पंडित अजय वशिष्ठ, सुनील मेहरा, राजीव टंडन प्रवीण डंग के नेतृत्व में फिल्म पीके में देवी देवताओं के अपमान के खिलाफ  संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। राजीव टंडन व प्रवीण डंग ने कहा कि सोमवार को ही जिला प्रशासन को पीके में आपत्तिजनक दृश्यों के बारे में बता उनको कटवाने के लिया कहा गया था और मंगलवार तक का अल्टीमेटम दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें

controversy on aamir khan's PK, rampage in ludhiana

संगठनों के अल्टीमेटम पर प्रशासन ने मंगलवार सुबह तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके लिए अपनी आवाज जिला प्रशासन को सुनाने के लिए फिरोजपुर रोड जाम करना पड़ा है। वरुण मेहता ने कहा कि हर बार हिंदू समाज को ही टारगेट क्यों किया जाता है। देवी देवताओं पर कटाक्ष करने वाली फिल्मों को सेंसर बोर्ड कैसे पास कर देता है।

विज्ञापन

आमिर खान की PK पर पंजाब में बवाल, तस्वीरें

controversy on aamir khan's PK, rampage in ludhiana

नेताओं ने केंद्र सरकार से समाज की भावनाओं का ख्याल रखते अलग से हिंदू सेंसर बोर्ड बनाने की मांग की।
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार सुबह तक आपत्तिजनक डायलॉग न निकाले गए तो मॉल में घुसकर फिल्म को बंद करवाएंगे। इसके लिए बुधवार को संगला वाला शिवाला में मीटिंग बुलाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed