तस्वीरें: सदमे से पिता की मौत, बेटियां बनीं 'चंडी'
आधी रात को पुलिस रेड की वजह से सदमे से कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता बलबीर पाल की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध दुख और गुस्से में बेटियां बनीं चंडी। परिजनों ने जमकर बवाल काटा। आरोपी भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग कर रहीं मृतक नेता की बेटी ने एसपी नेता को जमकर कोसा।
तस्वीरें: सदमे से पिता की मौत, बेटियां बनीं 'चंडी'
इसके बाद उनकी बेटी ने परिजनों के साथ शव को सड़क पर रख दिनभर पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दस घंटे तक लोगों ने काछवा-करनाल मार्ग पर जाम लगाए रखा। मौके पर भाजपा नेता चंद्र प्रकाश कथूरिया व उनकी पत्नी समेत पुलिस के तीन कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद परिजनों ने जाम खोला।
तस्वीरें: सदमे से पिता की मौत, बेटियां बनीं 'चंडी'
पुलिस को दी शिकायत में बलबीर पाल की माता प्रेम कुमारी ने बताया कि वीरवार रात साढ़े 11 बजे उनके घर सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी पहुंचे। शिकायत के अनुसार पुलिस ने उन्हें कहा कि बलबीर पाल को गिरफ्तार करेंगे उसको बाहर निकालो। उन्होंने जवाब दिया कि वह सुबह थाना में आ जाएंगे। इसके बाद पुलिस कर्मचारी जबरदस्ती दीवारें फांदने लगे।
तस्वीरें: सदमे से पिता की मौत, बेटियां बनीं 'चंडी'
गिरफ्तार करने का कारण भी नहीं बताया और उनको धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने छत पर चढ़कर देखा तो भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया गाड़ी के पास खड़े थे। इसी दौरान घर में पुलिस की रेड के सदमे से बलबीर की छाती में दर्द हुआ और एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस सदमे में बलबीर पाल की मौत हो गई।
तस्वीरें: सदमे से पिता की मौत, बेटियां बनीं 'चंडी'
इससे पहले विरोध करने पर पुलिस खाली हाथ अपनी जिप्सी भी छोड़ गई। इसके बाद सुबह फिर से पुलिस बलबीर को काबू करने उसके घर पहुंच गई। उधर, मौत से गुस्साए परिजनों से सुबह करनाल काछवा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर भारी पुलिस बल व एसपी मौके पर पहुंचे, परिजन रेड पार्टी के पुलिस अधिकारियों व भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।