क्रिकेटर, कमेंटेटर और फिर नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की कमाई जानेंगे तो आप चौंक जाएंगे। आइए आपको बताते हैं, उनके बिजनेस और प्रॉपर्टी के बारे में।
कांग्रेस ज्वॉइन करके खलबली मचाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अकसर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिद्धू के पास राजनीति के अलावा भी बहुत कुछ करने को है, तभी तो वो करोड़ों की कमाई करते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू करीब 12 करोड़ के मालिक हैं। उनकी कमाई का जरिया क्रिकेट कमेंट्री और कई टीवी शोज हैं। सिद्धू कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी लगातार नजर आ रहे हैं। इस शो के एक एपिसोड के लिए सिद्धू करीब 10 लाख रुपए लेते हैं।
सिद्धू पटियाला के रहने वाले हैं इसलिए पटियाला में उन्होंने खूब प्रॉपर्टी बनाई है। पटियाला में सिद्धू का 65 लाख का शोरूम, 50 लाख की एक कमर्शियल इमारत एक 20 लाख का एक फ्लैट भी है। सिद्धू के पास करीब डेढ़ करोड़ के 2 मकान भी हैं।
5 of 5
former cricketer Navjot Singh Sidhu
- फोटो : File Photo
सिद्धू ने बॉन्ड्स में और डिबेंचर भी करोड़ों रुपए निवेश किए हैं। सिद्धू के पास एंबेसडर से लेकर लैंड क्रूजर तक करीब 4 से 5 गाड़ियां हैं। इसके अलावा सिद्धू क्रिकेट की कमेंट्री भी करते हैं, जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती है।