{"_id":"590365474f1c1b9a19c0c9ae","slug":"congress-ahead-of-income-bjp-second-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ADR की रिपोर्ट: भाजपा नहीं ये पार्टी है सबसे अमीर, 'आप' की कमाई भी देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADR की रिपोर्ट: भाजपा नहीं ये पार्टी है सबसे अमीर, 'आप' की कमाई भी देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ADR की रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि सबसे अमीर पार्टी भाजपा नहीं बल्कि कोई और है, आम आदमी पार्टी की कमाई भी देखिए
Punjab Election
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पंजाब की सियासी पार्टियों में आय के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। जबकि, भाजपा दूसरे स्थान पर है। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जुटाई जानकारी केआधार पर हुआ है। एडीआर ने 2004-05 से लेकर 2014-15 के दौरान पंजाब की सियासी पार्टियों को हुई फंडिंग का ब्यौरा खंगाला है।
BJP
11 सालों के दौरान कांग्रेस की आय 3982.09 करोड़ रही। जोकि इस अवधि के दौरान सभी पार्टियों की आय का 41.96 फीसदी है। 3272.63 करोड़ आय के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जोकि कुल आठ पार्टियों की आय का 34.48 प्रतिशत है। शिरोमणि अकाली दल की आय 101.81 करोड़ रही। आम आदमी पार्टी का रजिस्ट्रेशन 2013 में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी ने अगले दो सालों के दौरान 110.06 करोड़ की आय दिखाई है। छह राष्ट्रीय पार्टियों को बीस हजार से ज्यादा के चंदे के रूप में 1405.19 करोड़ मिले। दो क्षेत्रीय पार्टियों को 58.55 करोड़ प्राप्त हुए। बीस हजार से ज्यादा केचंदे की घोषणा के मामले में भाजपा पहले स्थान पर रही। भाजपा ने 917.86 करोड़ चंदा घोषित किया, जबकि कांग्रेस ने इस अवधि के दौरान 400.32 करोड़ घोषित किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अकाली दल ने 13.10 करोड़, आप ने दो सालों में 45.45 करोड़ आय घोषित की। बीएसपी ने घोषित किया कि पिछले 11 सालों में पार्टी को बीस हजार से ज्यादा का कोई चंदा नहीं मिला। पार्टियों को सिर्फ 15.42 प्रतिशत आय ही ज्ञान दानियों से हुई। 13.31 फीसदी आय संपत्तियां बेचने, मेंबरशिप फीस, ब्याज, पत्रिकाएं बेचने आदि से हुई। 71.27 फीसदी आय अज्ञात सोर्स से हुई।