सबके चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने शादी करने के लिए हां कर दी है, जानिए और देखिए कौन है उनकी दुल्हनियां।
कपिल शर्मा की मां जनक रानी और परिवार वालों ने इस बात की पुष्टि की कि कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ को शादी के लिए हां कह दिया है। कपिल ने गिन्नी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद ही उनके परिवार वालों को इसके बारे में पता चला। यह फोटो इतनी वायरल हो चुकी है कि बधाई देने के लिए फोन पर फोन आ रहे हैं।
कपिल शर्मा जिससे शादी करने जो रहे हैं, उसका असली नाम भवनीत चतरथ है। उसके पिता जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। गिनी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे। कपिल शर्मा पंजाब से हैं और अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस डिपार्टमेंटमें हेड कांस्टेबल थे और मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई थी।
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि कपिल की गिन्नी चतरथ से मुलाकात दस साल पहले जालंधर एपीजे कॉलेज में हुई थी। जहां दोनों इकट्ठे पढ़ते थे। शर्मीले स्वभाव के कारण कपिल ने कभी गिन्नी से प्यार की बात परिवार में नहीं की। लेकिन गिन्नी का घर आना जाना पूरे परिवार को पसंद था। गिन्नी का स्वभाव काफी मेलजोल वाला है, जो परिवार को काफी पसंद है।
मां जनक रानी ने बताया कि कपिल ने अमृतसर में एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी पढाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है। पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने हिंदू सभा स्कूल में की थी। थिएटर से जुड़े कपिल ने ग्रेजुएशन के बाद मुंबई का रुख किया। साल 2004 में पिता के निधन के बाद कपिल ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।