फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाव-लश्कर के साथ ट्रैक शूट पहन मैराथन तो पहुंचे लेकिन दौड़ नहीं सके सीएम

Mon, 14 Nov 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 14 Nov 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
cm khattar reached to mairathan but couldn't run
मैराथन में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोरहलाल ट्रैक शूट पहनकर हिसार मैराथन में पहुंचे थे। एचएयू के गेट नंबर एक पर सीएम ने हजारों युवाओं की इस मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। कई मिनट तक सीएम दौड़ने वाले युवाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए उन्हें रवाना करते रहे।

cm khattar reached to mairathan but couldn't run
मैराथन में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा कारणों के चलते सीएम खुद नहीं दौड़ सके। सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हर गांव में व्यायामशाला बनाई जाएंगी। इस साल करीब एक हजार गांव में व्यायामशाला बनाने का लक्ष्य है। अगले तीन साल में हर गांव को व्यायामशाला दी जाएगी। खेलों में युवाओं को हर तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

cm khattar reached to mairathan but couldn't run
मैराथन में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला

हर गांव शहर में मैराथन दौड़- सीएम ने कहा कि हरियाणा स्वर्ण जयंती के मौके पर मैराथन दौड़ हिसार से शुरू हो गई है। हर गांव हर शहर में इस तरह की दौड़ कराएंगे। युवाओं को इस तरह की मैराथन में शामिल किया जाएगा। इस तरह के प्रयास हर जगह होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm khattar reached to mairathan but couldn't run
मैराथन में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
ये रहे मौजूद- इस मौके पर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र, लुवास कुलपति मेजर जनरल श्रीकांत शर्मा, आईजी ओपी सिंह, डीसी निखिल गजराज, एसपी अश्विन शैणवी, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, सीएम सुशासन सहयोगी निशा भटोटिया, डीएसपी जयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
cm khattar reached to mairathan but couldn't run
मैराथन में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
डीसी ने ली सेल्फी- हजारों युवाओं की भीड़ देखकर अधिकारी बेहद खुश नजर आ रहे थे। मंच पर पहुंचे डीसी भी खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। डीसी मंच से ही सेल्फी लेते दिखे। मंच संचालक ने भी सीएम के साथ सेल्फी ली। हजारों युवा भी यहां सेल्फी लेने में जुटे रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed