फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपड़ा विक्रेता की फ्लाइंग अफसर बेटी ने रच दिया इतिहास, तस्वीरें

Mon, 13 Jun 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Mon, 13 Jun 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
cloth shop owner daughter flying officer sapna sharma creats history
पंजाब की बेटी बनी फ्लाइंट ऑफिसर सपना शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पिता की कपड़े की दुकान, 4 बहनें। विपरीत परिस्थितियां। इन सबके बावजूद पंजाब की बेटी फ्लाइंग अफसर बनी और इतिहास रच दिया। देखिए, तस्वीरें।
cloth shop owner daughter flying officer sapna sharma creats history
पंजाब की बेटी बनी फ्लाइंट ऑफिसर सपना शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से मानसा की रहने वाली सपना शर्मा ने एयर फोर्स टेक्निकल कालेज, जलाहाली बंगलूरू के 57 वर्षीय इतिहास में पहली बार नए फ्लाइंग अफसर की पासिंग आउट परेड को कमांड किया है। सपना की तीन और बहनें श्वेता, कृतिका, अंशुल व दिव्यांका हैं।
cloth shop owner daughter flying officer sapna sharma creats history
पंजाब की बेटी बनी फ्लाइंट ऑफिसर सपना शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पासिंग आउट परेड के बाद अपने घर मानसा आई फ्लाइंग अफसर सपना शर्मा ने पहली बार खुशी प्रकट करते हुए कहा कि वह इसका श्रेय अपने माता-पिता को देतीं हैं। सपना शर्मा ने पासिंग आउट परेड में अपने ग्रुप के 118 नए फ्लांइग अफसरों को कमांड किया। इसमें 45 महिला फ्लाइंग अफसर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cloth shop owner daughter flying officer sapna sharma creats history
पंजाब की बेटी बनी फ्लाइंट ऑफिसर सपना शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सपना शर्मा ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई मानसा के विद्या भारती व गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की है। उन्होंने इंजीनियर जीजेएससीईटी बठिंडा से की। उन्होंने बताया कि पहले 6 महीने की ट्रेनिंग हैदराबाद से और अब एक साल की ट्रेनिंग बेंगलुरु के एयरफोर्स इंस्टीट्यूट से की।"
विज्ञापन
cloth shop owner daughter flying officer sapna sharma creats history
पंजाब की बेटी बनी फ्लाइंट ऑफिसर सपना शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सपना के पिता नरेश कुमार का कहना है कि उनको अपनी बेटी की इस प्राप्ति व बड़ा मान है। सपना दूसरे नंबर की हैं। सपना ने पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। मां वीना शर्मा ने कहा- "बेटी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा किया है।" "बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। वे भी परिवार का नाम रोशन करती हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed