फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना में नहाने गए 10 युवक, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 3 डूबे

Mon, 13 Jun 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 13 Jun 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
boys drowned in western yamuna river in karnal of haryana
करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
यमुना नहर में नहाने के लिए 10 युवक उतरे। गहराई का अंदाजा न लगा तो डूबने लगे। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 3 युवक डूब गए। देखिए, रिपोर्ट।
boys drowned in western yamuna river in karnal of haryana
करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
हादसा, हरियाणा के करनाल जिले में हुआ। घोघड़ीपुर गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में तीन युवक डूब गए। उनको ढुंढने में गोताखोर लगे हैं, लेकिन अभी उनको तलाश नहीं कर पाए हैं। युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और हर कोई अपनों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। घटना के बाद सदर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
boys drowned in western yamuna river in karnal of haryana
करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
घोघड़ीपुर के पास करनाल स्थित शाम नगर वासी करीब दस युवक रविवार को नहाने के लिए गए। दोपहर को गर्मी बढ़ने पर वह गांव में जाकर नहाने लगे। इसमें सागर, शैंकी, श्रीनाथ और गगन भी डूबने लगा। साथियों ने गगन को तो बचा लिया लेकिन तीन युवक डूब गए। गोताखोर अब शैंकी, सागर, श्रीनाथ को ढुंढने में लगे हैं। गगन को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया, अब वह ठीक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
boys drowned in western yamuna river in karnal of haryana
करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
जो तीन युवक नहर में डूबे हैं इनमें सागर और श्रीनाथ अपने मां बाप के इकलौते हैं। नहर में डूबे सागर की मां ने बताया कि उसका पुत्र दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों का काम सिख रहा है। उसे शाम के समय दिल्ली जाना था और घर बोलकर आया था कि उसके कपड़े पैक कर दो। नहर में डूबने के काफी देर बाद उनके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। नहर के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित रही। गोताखोरों के साथ ग्रामीण भी नहर में नहर में युवकों को ढुंढने में लगे रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नहर का पानी कम करवाया गया है।
विज्ञापन
boys drowned in western yamuna river in karnal of haryana
करनाल में पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने नहर में नहाने से सख्त मना किया हुआ है, लेकिन युवक नहीं मानते। प्रशासन को भी चाहिए कि वह नहर में नहाने वालों पर कार्रवाई करे। सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाने से कार्यवाही पूरी नहीं होती। पिछले दिनों नई पुलिस लाइन वासी एक थानेदार का बेटा कैथल पुल के नजदीक नहर में नहाने के दौरान डूब गया था। एक किलोमीटर दूर उसकी डेड बॉडी मिली थी। बड़ा गांव के समीप भाखड़ा नहर में नहाने गए प्यौंत गांव के मामा- भांजा भी नहर में डूब गए। इनमें भी मामा हरगोपाल की डेडबॉडी मिली गई है। इसके अलावा कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन नहर में नहाने वाले युवक समझ नहीं रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed