चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रपीत सिंह पैरी की हत्या की योजना पंजाब में करीब एक सप्ताह पहले बनी थी। बीते सोमवार को शूटर पूरी तैयारी के साथ चंडीगढ़ पहुंचे। वारदात कर शहर से निकलने की पूरी प्लानिंग थी। यही वजह है कि वह खाने-पीने का सामान साथ लेकर आए थे। हत्या से पहले शूटर खरड़ में थे। वहां से निकलने के बाद एक मशहूर कंपनी के आउटलेट से तीन बर्गर खरीदे थे जो शूटरों की क्रेटा गाड़ी में मिले थे। अब यही बर्गर अपराधियों को बेनकाब करेगा।
इसे लेकर पुलिस सभी बड़े आउटलेट पर पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। चंडीगढ़ पुलिस कैमरे खंगालती हुई खरड़ तक पहुंची। हालांकि, खरड़ टोल पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की कार नहीं दिखाई दे रही।
2 of 14
पंचकूला में कार छोड़ भागते आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों ने बताया कि हमलावरों की कार खरड़ में देखी गई है। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की है। सूत्रों के मुताबिक, खरड़ से मोहाली होते हुए आरोपी सेक्टर 25/38 लाइट पॉइंट से चंडीगढ़ में घुसे थे।
3 of 14
काला घोड़ा क्लब से निकलता पैरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार शाम 4.35 बजे शूटरों की कार मोहाली मैक्स अस्पताल के आगे से निकली। शाम लगभग 6.15 बजे सेक्टर-26 में पैरी की हत्या के बाद कार सवार हमलावर पंचकूला पहुंचे। गाड़ी एमडीसी में छोड़ने के बाद कार सवार तीन आरोपियों में से एक अलग और दो साथ भाग निकले।
4 of 14
क्रेटा गाड़ी को छोड़कर भागते शूटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला में लगे सीसीटीवी में आरोपी पैदल जाते हुए कैद हैं। उधर, एसएसपी कंवरदीप कौर का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर कौन थे। आरोपियों की कार कई कैमरों में कैद हुई लेकिन चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे।
5 of 14
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की एक टीम कार के नंबर के आधार पर लुधियाना के रमेश नगर पहुंची। खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम लुधियाना में मौजूद थी। गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब की पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) भी जुट गई है।