देश में तीसरे इंटरनेशनल योग डे की धूम मची हुई है। कई राज्यों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, देखिए चंडीगढ़ में कार्यक्रम की तस्वीरें।
2 of 9
चंडीगढ़ में 2 हजार लोगों के साथ किया योगा
चंडीगढ़ में सेक्टर 17 प्लाजा में प्रशासन की ओर से विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो हजार लोगों ने योगा किया और उनके साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी योग करते दिखे।
3 of 9
चंडीगढ़ में 2 हजार लोगों के साथ किया योगा
गवर्नर वीपी सिंह बदनौर और चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष संजय टंडन ने भी केंद्रीय मंत्री के साथ योगा किया। कार्यक्रम में सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं, लेकिन उन्होंने योगा नहीं किया।
4 of 9
चंडीगढ़ में 2 हजार लोगों के साथ किया योगा
कार्यक्रम में लोगों को प्रशासन की ओर से टीशर्ट और मैट उपलब्ध कराए गए, जो लोगों को गिफ्ट में मिले। कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोगों को मैट साथ ले जाने को कह दिया गया था।
5 of 9
चंडीगढ़ में 2 हजार लोगों के साथ किया योगा
कार्यक्रम में लोग सुबह करीब 5 बजे तक ही यहां पहुंचना शुरु हो गए थे। 7 बजे योगासन शुरु हुए और 7.45 बजे तक किये गए। इस दौरान करीब आधा घंटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया। इसके लिए प्लाजा में 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गईं।