बिग बॉस 12 का फिनाले शुरू हो गया है। इस सीजन पांच कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचे। हालांकि रोमिल चौधरी घर से बेघर हो गए। बिग बॉस के इस सीजन में छाए रहे रोमिल चौधरी कौन हैं और क्या करते हैं आइए जानते हैं...
रोमिल चौधरी बिग बॉस के इस सीजन अपने अक्खड़ स्वभाव की वजह से चर्चा में रहे। कई बार रोमिल ने गलत भाषा का उपयोग भी किया। पूरे सीजन रोमिल की लड़ाई सबसे ज्यादा सुरभि और श्रीसंत से हुई। वहीं रोमिल चौधरी सोमी खान को अपना अच्छा दोस्त मानते थे। लेकिन ये दोस्ती भी ज्यादा नहीं चल सकी।
रोमिल चौधरी मूलतः हरियाणा के रहने वाले हैं। रोमिल करनाल जिले के तरावड़ी के वार्ड नंबर चार में रहते हैं। शो में उनकी एंट्री पुलिसकर्मी निर्मल सिंह के साथ हुई थी। हालांकि पुलिसकर्मी निर्मल सिंह पहले ही घर से बेघर हो चुके हैं। रोमिल चौधरी ने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा हासिल की है। अब वो वकालत को बतौर पेशा कर रहे हैं।
रोमिल चौधरी पिछले पांच साल से बिग बॉस का ऑडिशन दे रहे थे। इस बार उन्हें पता चला कि जोड़ीदार के साथ मिलकर ऑडिशन दे सकते हैं। उन्होंने कई जोड़ीदार तलाश किए, लेकिन आखिर में उन्हें सबसे उपयुक्त जोड़ीदार उनका दोस्त हेडकांस्टेबल 38 वर्षीय निर्मल नजर आए। दिलचस्प बात है कि निर्मल ने पहले रोमिल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, फिर रोमिल ने समझाया कि वकील व पुलिसवाले की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी तो राजी हो गए।
इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर दोनों वीडियो बनाई और उसे ऑडिशन के लिए भेज दिया। 56 लाख वीडियो में से उनकी वीडियो को चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।बता दें कि बिग बॉस 12 की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी और शो को लेकर फैंस काफी बेताब थे। इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट रहे। ये कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में 100 दिन तक रहें।