फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न

Tue, 26 May 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन

CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न

cbse 12th class result, topper students

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में इस साल भी बेटियों का ही दबदबा रहा है। चार में से तीन स्ट्रीम में लड़कियां ही टॉपर चुनीं गईं। ट्राइसिटी के 1200 से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय की छात्राओं ने तीन स्ट्रीम में टॉप किया है।


CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न

cbse 12th class result, topper students

भवन विद्यालय की छात्रा आयूषी ने मेडिकल स्ट्रीम में 96.6 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। भवन विद्यालय-27 की ही कांक्षा मल्होत्रा ने 97.8 फीसदी अंक लेकर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। उधर, सेक्टर-37 स्थित स्टेपिंग स्टोंस के चक्षु गोयल ने 98 फीसदी अंक पाकर नॉन मेडिकल स्ट्रीम में ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया है।

CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न

cbse 12th class result, topper students

सीबीएसई रिजल्ट में चंडीगढ़ स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट ही टॉपर बने हैं, लेकिन टॉपरों में से अधिकतर पंचकूला में रहते हैं।  भवन विद्यालय-27 की स्टूडेंट और मेडिकल स्ट्रीम की टॉपर आयूषी (96.6) और भवन विद्यालय की छात्रा और कामर्स में 97.8 फीसदी पाने वाली कांक्षा मल्होत्रा भी पंचकूला में रहती है। 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों में काफी स्टूडेंट पंचूकला निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न

cbse 12th class result, topper students

सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के रिजल्ट को लेकर स्कूल प्रबंधकों को काफी दिक्कतें आईं। इस बार सीबीएसई ने स्कूलों को अलग से रिजल्ट नहीं भेजा। स्कूल टीचर्स और अन्य स्टाफ को एक-एक स्टूडेंट का रिजल्ट डाउनलोड करना पड़ा। इस काम में कई घंटे का समय लग गया। कई बार सीबीएसई वेबसाइट भी हैंग हुई।

विज्ञापन

CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न

cbse 12th class result, topper students

ये हैं टॉपर: तृप्त कौर 98.8(आर्ट्स) और ओवर ऑल ट्राइसिटी टॉपर, चक्षु गोयल 98 (नॉन मेडिकल) कांक्षा मल्होत्रा 97.8 (कॉमर्स), आयुषी 96.6 (मेडिकल)
आरजे खांडेराव, रीजनल अफसर, सीबीएसई, पंचकूला ने बताया कि 12वीं सीबीएसई रिजल्ट में लड़कियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल के मुकाबले औसत रिजल्ट में कुछ गिरावट आई है। करीब 12 सौ स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed