फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल पर जमकर बरसे

Sun, 19 Jul 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 19 Jul 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल ‌पर जमकर बरसे

captain amarinder singh rally at mohali, target on badal government

लोक सभा में कांग्रेस के उपनेता और पंजाब के कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जन संपर्क रैली में अपनी ताकत दिखाते हुए बादल सरकार पर जमकर बरसे। मोहाली में शनिवार को दशहरा ग्राउंड में कैप्टन करीब आधे घंटे के संबोधन में बादल सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा नशा मुक्ति के नाम पर युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। वह भी एक दिखावा है।

तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल ‌पर जमकर बरसे

captain amarinder singh rally at mohali, target on badal government

उन्होंने कहा कि बादल सरकार मध्यप्रदेश की सरकार को अफीम की खेती बंद करने की नसीहत दे रही है। साथ ही एमपी के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी की है। यह अच्छी चीज है। लेकिन, पंजाब में सिथेंटिक ड्रग का कारोबार जो चल रहा है। उसे कौन रोकेगा। यह सारा काम अकाली सरकार की शह पर ही चल रहा है।  पंजाब सरकार पर एक से एक हमला करते हुए कहा कि बादल केवल मोदी को गुलदस्ते ही भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।

तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल ‌पर जमकर बरसे

captain amarinder singh rally at mohali, target on badal government

राज्य के किसी भी मुद्दे को वह केंद्र से हल नहीं करवा पाए हैं। रैली में उन्हें पार्टी के नेताओं व कांग्रेसी वर्करों का पूरा समर्थन मिला। राज्य के करीब बीस सीटिंग व पूर्व विधायक रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में अकाली सरकार के आठ साल में जनता पूरी तरह दुखी हो चुकी है। अब जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में कांग्रेस ही उनके पास बढ़िया आप्शन है। उन्होंने कहा कि राज्य पहले ही लाखों रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल ‌पर जमकर बरसे

captain amarinder singh rally at mohali, target on badal government

कैप्टन ने अफसरों को चेतावनी दी कि जो इस चीज में इनका साथ देंगे। उनकी सरकार आने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पैसा आने वाले चुनाव को जीतने की तैयारी के लिए लिया जा रहा है, ताकि संगत दर्शन कर विभिन्न हलको में बांटा जा सके। इस मौके पर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री लाल सिंह, जगमोहन सिंह कंग, चरनजीत सिंह चन्नी समेत कई विधायकों ने जनता को संबोधित किया।

विज्ञापन

तस्वीरें: कैप्टन ने दिखाई ताकत, बादल ‌पर जमकर बरसे

captain amarinder singh rally at mohali, target on badal government

कैप्टन कहा कि गत चुनाव में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने दावा किया था कि बिजली उत्पादन में पंजाब को सरप्लस बनाया जाएगा। बिजली पाकिस्तान को बेची जाएगी। अब उनकी बात की हवा निकल गई। लोगों को घरों में बिजली नहीं मिल पा रही है। इंडस्ट्री को बिजली न मिलने से नुकसान हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed