हर युवा को स्मार्ट मोबाइल देने के एलान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक और बड़ा एलान किया है। जानिए क्या?
2 of 10
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव में सबसे अहम वर्गों में से एक युवाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि सत्ता में आने पर हर घर से एक युवा को नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने ‘हर घर तों इक्क कैप्टन’ मुहिम का आगाज किया।
3 of 10
Captain Amarinder Singh
- फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन कांग्रेस टिकट के छह सौ दावेदारों को इस मुहिम की जिम्मेदारी सौंपी। मुहिम के लिए नारा दिया गया है, कैप्टन ने सौंह चुक्की, हर घर इक्क नौकरी पक्की। कैप्टन ने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे के साथ युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने का एलान किया।
4 of 10
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
कार्यक्रम के दौरान टिकट के छह सौ दावेदारों को रजिस्ट्रेशन किट दी गई। इसके साथ ही सौ-सौ फार्म मुहैया कराए। अब ये अपने वर्करों को ट्रेनिंग देंगे, जो घर-घर जाकर फार्म भरवाएंगे। दावेदारों को दस हजार युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
5 of 10
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
- फोटो : फाइल फोटो
मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जो मुहिम के पहले पड़ाव के समापन बीस दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान चालीस लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन युवाओं को मुहिम का हिस्सा बनने के लिए नशे से दूर रहने की शपथ लेनी होगी। कैप्टन ने कहा कि मुहिम का मकसद हर घर से 18-35 साल के एक युवा को नौकरी मुहैया कराना है।