एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया
एसजीपीसी ने कनाडा सरकार की 'गे' समर्थक महिला मंत्री को सम्मानित किया है। इससे एक नया विवाद खड़ा हो सकता है। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया
एसजीपीसी ने कनाडा सरकार की 'गे' समर्थक महिला मंत्री को सम्मानित किया है। कैथलीन समलैंगिक शादियों के कानून और समर्थन के लिए जानी जाती हैं। बीते दिन प्रधान शिरोमणि कमिटी ने कैथलीन को सिरोपा भेंट नहीं करने की बात कही थी लेकिन कैथलीन के आने पर उन्हें मीडिया की गैरहाज़री में सम्मानित किया गया। इससे एक नया विवाद खड़ा हो सकता है।
एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया
कनाडा की राजनीतिज्ञ और आंटेरियो प्रांत की 25 वीं प्रीमियर सह पहली महिला प्रीमियर कैथलीन वायन घोषित रूप से 'गे' समर्थक है। कैथरीन कनाडा में सरकार को प्रतिनिधित्व करने वाली पहली घोषित रूप से 'गे' मंत्री भी हैं।
एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया
कैथरीन वायन ने कनाडा में गे मैरिज, गे-सेक्स को कानूनी जाम पहनाने की दिशा में कई कदम उठा चुकी हैं। कनाडा में गे-सेक्स और गे-मैरिज को कानूनी रूप से मान्यता दिलाने में कैथरीन अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया
अब विवाद ये है कि अकाल तख्त के 2013 के हुक्मनामे के मुताबिक समलैंगिक को सिरोपा नहीं दिया जा सकता। लेकिन कनाडा की 'गे' मंत्री को सम्मानित कर एसजीपीसी ने एक बार फिर से नए विवाद को जन्म दे दिया है।