{"_id":"5867b88b4f1c1b132ceedc75","slug":"bye-bye-2016-sapna-chaudhary-try-to-commit-suicide-due-to-facebook-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी गायिका, जो गीतों से नहीं जहर खाने से हिट हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ऐसी गायिका, जो गीतों से नहीं जहर खाने से हिट हो गई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jan 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिए एक ऐसी रागिनी डांसर से, जो साल 2016 में अपने डांस से नहीं बल्कि जहर खाने के कारण सुर्खियों में रही। देखिए ऐसा क्या हुआ था?
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी
- फोटो : File Photo
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी जहां भी परफॉर्म करती थीं, अपने बोल्ड डांस से पूरी महफिल लूट लेती थीं। लेकिन आखिर ऐसा क्या हो गया था कि एक डांसर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस पूरी रिपोर्ट में पढ़िए सपना की पूरी कहानी।
सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, फेसबुक पेज पर आ रहे कमेंट्स से आहत होकर मशहूर लेडी सिंगर और डांसर ने जहर खा लिया था। बात हो रही है हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की। जान देने की कोशिश करने के पीछे एक रागनी के बोल को लेकर चल रहा विवाद था। मामले को लेकर फेसबुक पर पिछले कई दिनों से कमेंट्स आ रहे थे, जिनसे परेशान होकर सपना ने ये कदम उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
- फोटो : File Photo
सपना हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
- फोटो : फाइल फोटो
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।