फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी ने बताया सच, कैसे आंखों के सामने 'दरिंदा' बना बाप?

Wed, 26 Aug 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 26 Aug 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन

बेटी ने बताया सच, कैसे आंखों के सामने 'दरिंदा' बना बाप?

businessman commit suicide with daughter and son

मासूम बच्ची ने अपने सामने पापा और छोटे भाई को मौत के मुंह में समाते देखा वो खुद संयोगवश बच गई। दरअसल बच्ची ने बताया कि पापा बोले कि तुम झूला झुलना चाहते हो, फैक्टरी में झूला बनवाया है। ये कहकर पापा मुझे और भाई को फैक्टरी में ले गए। वहां पर कर्ण और मुझे एक टेबल कर खड़ा कर दिया। पापा ने हम तीनों के गले में रस्सी डाली और टेबल साइड पर कर दिया। मेरे गले की रस्सी टूट गई और मैं नीचे गिर गई।

बेटी ने बताया सच, कैसे आंखों के सामने 'दरिंदा' बना बाप?

businessman commit suicide with daughter and son

मासूम बच्ची के अनुसार उसने ऊपर देखा तो पापा और भाई रस्सी से झूल रहे थे। मैंने पापा को आवाज लगाई, लेकिन वह कुछ नहीं बोले। इसके बाद मैं भागती हुई अंकल के पास गई। अंकल ने सब को बता दिया। खुदकुशी का दिल दहलाने वाला सच है पंजाब के लुधियाना का। जहां एक कारोबारी श्याम सुंदर गुप्ता (35) ने घरेलू कलह के कारण अपनी फैक्टरी में अपने दो बच्चों के साथ फंदा लगा लिया। कारोबारी और उसके बेटे केशव उर्फ कर्ण (3) की मौत हो गई। रस्सी टूटने से छह साल की बच्ची दीप्ति बच गई।

बेटी ने बताया सच, कैसे आंखों के सामने 'दरिंदा' बना बाप?

businessman commit suicide with daughter and son

वर्कर ने कारोबारी और उसके बेटे को देखा, तो शोर मचा दिया। जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ सुरिंदर मोहन पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें गुप्ता ने अपने पत्नी और ससुरालियों पर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के जीजा राजेश कुमार के बयान पर मृतक की पत्नी प्रियंका, सास रेणु गुप्ता, साली मनी गुप्ता, साला राहुल और एक अन्य मोंटू चौहान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने बताया सच, कैसे आंखों के सामने 'दरिंदा' बना बाप?

businessman commit suicide with daughter and son

कारोबारी श्याम सुंदर गुप्ता का मंगलवार को ही जन्मदिन था और उसने अपने जन्मदिन पर ही मौत को गले लगा ‌लिया। फील्ड गंज के कूचा नंबर 13 के रहने वाले श्याम सुंदर की सुफियां चौक के पास सूर्य इंटरनेशनल फैक्टरी थी। उसकी फैक्टरी में सीट कवर तैयार होते थे। उसका बेटा कर्ण प्लेवे में था और उसकी बेटी दीप्ति सेंट थामस स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। श्याम सुंदर की पत्नी प्रियंका के साथ अक्सर अनबन रहती थी। दो दिन पहले भी उसकी पत्नी और उसकी बहन में बहस हुई थी। इससे श्याम सुंदर काफी परेशान था।

विज्ञापन

बेटी ने बताया सच, कैसे आंखों के सामने 'दरिंदा' बना बाप?

businessman commit suicide with daughter and son

पुलिस ने बताया कि श्याम सुंदर सोमवार को अपने एक दोस्त को बंद लिफाफा देकर गया था। उसने दोस्त को लिफाफा उसके भाई को देने को कहा था। मंगलवार को घटना के बाद जब लिफाफे को खोला गया तो उसमें श्याम सुंदर का सुसाइड नोट था। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल पर भी सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों को कसूरवार ठहराया है। इस आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed