कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 7200 पदों के लिए करें आवेदन
हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग(एचएसएससी) ने पुलिस विभाग के लिए 7200 रिक्त पदों के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 5000 पद, महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1000 पद, महिला एक्स सर्विसमैन कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 140 पद, पुरुष एक्स सर्विसमैन कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 860 पद और पुरुष सब इंस्पेक्टर के 200 पद शामिल हैं।
कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 7200 पदों के लिए करें आवेदन
प्रवक्ता ने बताया कि पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 5000 पदों में 1650 सामान्य, अनुसूचित जाति के 1000, बीसी-ए के 800, बीसी-बी के 550, एसबीसी के 500 और ईबीपीजी के 500 पद शामिल हैं। पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 जमा 2 है। जनरल श्रेणी के लिए लंबाई 172 सेमी, छाती 83 सेमी और फुलाकर 87 सेमी, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लंबाई 169 सेमी और छाती 81 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु एक सितंबर, 2015 को 18-25 वर्ष होनी चाहिए।
कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 7200 पदों के लिए करें आवेदन
महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1000 पदों में 330 सामान्य, एससी के 200, बीसी-ए के 160, बीसी-बी के 110, एसबीसी के 100 और ईबीपीजी के 100 पद शामिल हैं। महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सभी श्रेणियों के लिए 10 जमा 2 है। जनरल श्रेणी के लिए लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु एक सितंबर, 2015 को 18-25 वर्ष होनी चाहिए।
कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 7200 पदों के लिए करें आवेदन
महिला एक्स सर्विसमैन कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 140 पदों में 70 सामान्य, एससी के 20, बीसी-ए के 20 और बीसी-बी के 30 पद शामिल हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सभी श्रेणियों के लिए 10 जमा 2 है। जनरल श्रेणी के लिए लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लम्बाई 157 सेमी होनी चाहिए।
कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 7200 पदों के लिए करें आवेदन
पुरुष एक्स सर्विसमैन कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 860 पदों में 430 सामान्य, एससी के 123, बीसी-ए के 123, बीसी-बी के 184 पद शामिल हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सभी श्रेणियों के लिए 10 जमा 2 है। जनरल श्रेणी के लिए लंबाई 172 सेमी, छाती 83 सेमी और फुलाकर 87 सेमी होनी चाहिए। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लंबाई 169 सेमी और छाती 81 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होनी चाहिए।