फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस कांस्टेबल की 520 वेकेंसी, 28 हजार रुपये तक सैलरी

Fri, 06 Nov 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Nov 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की 520 वेकेंसी, 28 हजार रुपये तक सैलरी

bumper government job, recruitment for 520 constable
चंडीगढ़ पुलिस में 12वीं पास युवाओं के लिए बिना इंटरव्यू बंपर वेकेंसी निकली है। इसमें 50 फीसदी महिला कांस्टेबल रखी जाएंगी। देखिए, पूरा शेडयूल।

पुलिस कांस्टेबल की 520 वेकेंसी, 28 हजार रुपये तक सैलरी

bumper government job, recruitment for 520 constable
भर्ती प्रक्रिया में बदलाव: चंडीगढ़ पुलिस में 520 कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। 31 दिसंबर आखिरी तारीख है। 18 से 25 साल की आयु वाले युवा चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूटी पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया में इस बार कई तरह के बदलाव किए हैं। अधिकारियों के अनुसार आब्जेक्टिव टाइप 100 अंकों का पेपर सुबह लिया जाएगा।

पुलिस कांस्टेबल की 520 वेकेंसी, 28 हजार रुपये तक सैलरी

bumper government job, recruitment for 520 constable

50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आर‌क्षित: परीक्षा का रिजल्ट उसी दिन देर रात या अगले दिन घोषित कर दिया जाएगा। इस बार भर्ती के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। आवेदन करने से लेकर रिजल्ट घोषित होने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। वहीं इस बार 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आर‌क्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की 520 वेकेंसी, 28 हजार रुपये तक सैलरी

bumper government job, recruitment for 520 constable

आवेदन फार्म की फीस 500 रुपये, इंटरव्यू पूरी तरह खत्म: पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। भर्ती में इंटरव्यू पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट और फिर लिखित परीक्षा से बनने वाली मेरिट के आधार पर ही भर्ती होगी। कांस्टेबल भर्ती में इस बार आयु सीमा 18 से 25 कर दी गई है। 520 कांस्टेबल भर्ती में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। आवेदन फार्म की फीस 500 रुपये की गई है।

विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की 520 वेकेंसी, 28 हजार रुपये तक सैलरी

bumper government job, recruitment for 520 constable

फिजिकल टेस्ट में राहत: कांस्टेबल भर्ती में प्रशासन ने फिजिकल टेस्ट में कुछ राहत दी है। 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। पहले दौड़ का समय 5.45 मिनट था। दौड़ के लिए भी आयु सीमा के तहत ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप मे 18 से 30, 35 से 40, 40 से 45 साल शामिल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed