फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Budget 2021: बुजुर्गों को सौगात, युवाओं को नौकरी, पढ़ें बजट की 10 बड़ी बातें

Fri, 12 Mar 2021 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Mar 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021 in Haryana News : Big announcement by Manohar Lal
बजट पेश करते मनोहर लाल। - फोटो : @cmohry
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को बजट 2021 पेश किया। सरकार ने 1 लाख 55 हजार 645 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। मनोहर लाल ने कहा कि नई रणनीति के तहत हरियाणा का विकास होगा। बीते वर्ष के बजट से 13 फीसदी अधिक बजट प्रस्ताव पेश किया गया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि बजट आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित है। उन्होंने गणेश वंदना से बजट की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि 40661 करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकते थे लेकिन कोरोना के बावजूद 30 हजार करोड़ रुपये ही कर्ज लिया। सीएम ने कहा कि विधायकों, सांसदों से 410 सुझाव मिले। इनमें से 54 सुझाव ही बजट से जुड़े थे, बाकी क्षेत्र की मांगों के थे। सीएम ने कहा कि पूंजी निवेश के माध्यम से अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना बजट का मुख्य उद्देश्य है। 

 
Budget 2021 in Haryana News : Big announcement by Manohar Lal
बजट पेश करने जाते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार का बुजुर्गों को तोहफा 
हरियाणा सरकार ने बजट में बुजुर्गों को तोहफा दिया है। पहली अप्रैल से बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये मिलेगी। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 250 रुपये की वृद्धि का एलान किया गया।

नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा 
नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 192 करोड़ रुपये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं।  

50 हजार युवाओं को मिलेगी निजी क्षेत्र में नौकरी
2021-22 में निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को न्यूनतम 50 हजार नौकरियां दी जाएंगी। 2021-22 में सिकरोना, फरीदाबाद, इंद्री, करनाल व जीवननगर सिरसा में 3 नए आईटीआई शुरू होंगी।



 
 
Budget 2021 in Haryana News : Big announcement by Manohar Lal
बजट की कापी साइन करते मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान होगा शुरू 
मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान अभियान शुरू होगा। एक लाख निर्धनतम परिवारों की पहचान कर उनकी न्यूनतम आर्थिक सीमा 1.80 लाख तक पहुंचाने को कदम उठाए जाएंगे। 2021-22 के लिए राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.83 फीसदी अनुमानित है। 

हरियाणा के पुलिस बल में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या
हरियाणा में पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की योजना है। गुरुग्राम में महिला बटालियन, हिसार में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बनाए जाएंगे 20 हजार मकान
हरियाणा हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर 20000 मकान बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को नोडल विभाग बनाया जाएगा।

  
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2021 in Haryana News : Big announcement by Manohar Lal
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म सिटी के तौर पर विकसित होंगे पिंजौर व गुरुग्राम 
पिंजौर व गुरुग्राम फिल्म सिटी के तौर पर विकसित होंगे। 

चार हवाई अड्डों पर हो सकेगी नाइट लैंडिंग
हिसार, करनाल, पिंजौर और नारनौल में हवाई अड्डों पर नाइट लैंडिंग हो सकेगी।

पंचकूला में बनेगा राज्य स्तरीय चोट उपचार पुनर्वास केंद्र 
खेलो इंडिया गेम्स 2021 के लिए पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल के नए मैदान बनाए जाएंगे। पंचकूला में राज्य स्तरीय चोट उपचार पुनर्वास केंद्र स्थापित होगा। मंडल स्तर के ये चार केंद्र रोहतक, गुरुग्राम, करनाल व हिसार में बनेंगे।

 
विज्ञापन
Budget 2021 in Haryana News : Big announcement by Manohar Lal
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो
एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
एसवाईएल नहर के निर्माण के लिये 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मेवात को पेयजल उपलब्ध करने को 100 क्यूसिक की मेवात फीडर नहर का निर्माण होगा।

नई बीमा योजना शुरू होगी
हरियाणा में सर्वसमावेशी बीमा योजना शुरू होगी। बीमा योजना के लिए 2021-22 में 10798 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

एससी वर्ग को कानूनी मामलों की पैरवी के लिए राशि दोगुनी
सरकार एससी वर्ग को कानूनी मामलों की पैरवी के लिए राशि दोगुनी कर दी गई है। अब सरकार इसके लिए 22 हजार रुपये देगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed