फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद BSF जवान नरेंद्र सिंह का चेहरा देखकर पत्नी बोली- शहादत पर गर्व, अब बेटों को भेजूंगी

Fri, 21 Sep 2018 09:31 AM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत Updated Fri, 21 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Bsf Soldier Narender Kumar Wife Santosh Interview, Who Killed by Pakistan Bat Team in Jammu
नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार
पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हुए बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह का चेहरा देखकर उनकी पत्नी बेसुध हो गई, लेकिन उन्होंने ऐसी बात कह दी, सुनकर बेटे फूट-फूट कर रोये।
Bsf Soldier Narender Kumar Wife Santosh Interview, Who Killed by Pakistan Bat Team in Jammu
नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार
जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में मंगलवार को शहीद हुए बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह (51) का शव देखकर पत्नी संतोष ने कहा कि उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है। अब उनके दोनों बेटे सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते थे। पति की शहादत पर गर्व करने के साथ ही उन्होंने उनके पार्थिव शरीर से बर्बरता किए जाने पर दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि यह गलत है और सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी सैनिक के साथ ऐसा नहीं होने पाए। इसके लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
Bsf Soldier Narender Kumar Wife Santosh Interview, Who Killed by Pakistan Bat Team in Jammu
नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार
संतोष ने कहा कि उनके पति ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह देश सेवा के लिए ही सेना में गए थे और देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए। बस दुख इस बात का है कि उनके पार्थिव शरीर के साथ पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की। कुछ दिन पहले वे घर आए थे, 22 जुलाई को गए थे। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे आखिरी बार बातचीत हुई थी। वह पूरी तरह से ठीक और खुश थे। उसके बाद उसकी कोई बातचीत नहीं हुई। बाद में उसे गांव थाना कलां से उनके पति के शहीद होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bsf Soldier Narender Kumar Wife Santosh Interview, Who Killed by Pakistan Bat Team in Jammu
नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद नरेंद्र सिंह को उनके बड़े बेटे मोहित ने मुखाग्नि दी। उनका कहना है कि सरकार जब इसका बदला ले लेगी, तभी परिवार को इंसाफ मिलेगा। पाकिस्तान से इस बर्बरता का बदला लिया जाना चाहिए। सरकार शांति वार्ता करे, पाकिस्तान के साथ मैच भी खेलें, लेकिन इस तरह सैनिकों के साथ बर्बरता का बदला जरूर लेना चाहिए, ताकि दोबारा किसी सैनिक के साथ पाकिस्तान ऐसा न कर सके। मेरे पिता के साथ पाकिस्तान ने जैसा भी किया, वह सभी के सामने है।
विज्ञापन
Bsf Soldier Narender Kumar Wife Santosh Interview, Who Killed by Pakistan Bat Team in Jammu
नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। भारत माता के जयकारों के बीच राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। शहीद नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली से सीधे उनके गांव थाना कलां लाया गया। यहां उनके गांव से पहले ही कई किलोमीटर दूर बड़ी संख्या में बाइक सवार मौजूद थे। जैसे ही शहीद का शव पहुंचा तो बाइकों का बड़ा काफिला उनके आगे-आगे चला। इस दौरान भारत माता की जय और शहीद नरेंद्र अमर रहे के जयकारे लगाए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed