खराब खाने की शिकायत करने वाले जवान तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला ने बीएसएफ डीजी से मुलाकात की और उनके सामने बड़ी मांग रखी। जानिए क्या?
तेज बहादुर यादव के परिवार ने उनके खिलाफ जारी जांच को जल्द पूरा करने की मांग की है। तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला यादव और बड़े भाई रणबीर सिंह ने बीएसएफ प्रमुख के.के. शर्मा से यहां बल के मुख्यालय पर सोमवार को मुलाकात की। रणबीर पूर्व-अर्धसैनिक एसोसिएशन के महासचिव हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया कि मामले में प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष जांच की जाएगी।
3 of 5
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
अधिकारियों के अनुसार, तेज बहादुर के परिवार ने महानिदेशक से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद इस मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ। बीएसएफ ने हाल में तेज बहादुर की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन खारिज कर दिया था, जिससे तेज बहादुर का परिवार खुश नहीं है। उनका आरोप है कि जवान को धमकियां दी जा रही हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
4 of 5
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
परिवार ने यह दावा भी किया है कि तेज बहादुर को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है। बीएसएफ ने कहा कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी तथा उसकी सिफारिशों को अंतिम रूप दिया जाना लंबित है। इसी आधार पर तेज बहादुर का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति संबधी आवेदन खारिज किया गया। इन दिनों वे राजौरी में बीएसएफ मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
गौरतलब है कि तेज बहादुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके भोजन के खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। वीडियो वायरल हो गया था और प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए इस संबंध में गृह मंत्रालय तथा बीएसएफ से रिपोर्ट मांगी थी।