फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड

Sat, 20 Jun 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 20 Jun 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन

60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड

brutal murder of son and mother crushed by vehicle

आरोपी से 60 रुपये लेने थे पीड़ित परिवार को क्या पता था कि अपने रुपये वापस मांगना उनके परिवार के लिए जानलेवा साबित होगा। दरअसल हरियाणा के हिसार में प्रेम नगर में गली में सो रही विधवा महिला व उसके बेटे की बीती रात गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह जघन्य वारदात मात्र 60 रुपये के लेनदेन के विवाद में की।  वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव गाड़ी के टायरों के नीचे फंसे थे।


60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड

brutal murder of son and mother crushed by vehicle

पुलिस के अनुसार प्रेम नगर स्थित पहलवान चौक पर किराए के मकान में रहने वाली विधवा महिला रानी (42) अपने बेटे विवेक उर्फ विक्की (21) के साथ सेक्टर-14 के शिव पार्क के पास कपड़े प्रेस कर परिवार का पालन पोषण करती थी। गुरुवार रात को मां बेटा गली में फोल्डिंग पलंग डाले सो रहे थे। आरोप है कि रात साढ़े 12 बजे के करीब दो मकान आगे रहने वाला जसदीप उर्फ भुन्ना डस्टर गाड़ी लेकर आया और दोनों को कुचल दिया।

60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड

brutal murder of son and mother crushed by vehicle

गाड़ी दोनों को रौंदती हुई घर की दीवार से टकराई। इससे घर की दीवार में भी दरार आ गई और दरवाजा टूट गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो डस्टर गाड़ी के पहिये मां बेटे की छाती पर चढ़े थे। पुलिस ने रात को ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस रात को ही गाड़ी को उठा कर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड

brutal murder of son and mother crushed by vehicle

मृतक रानी के बड़े बेटे तरुण पंवार ने बताया कि उनका ड्राइक्लीनिंग व कपड़े प्रेस करने का काम है। पिता जितेंद्र की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। पड़ोस में रहने वाले जसदीप उर्फ भुन्ना ने उनसे कपड़े प्रेस कराए थे। इसका बिल 400 रुपये था। काफी समय से भुन्ना ने बिल नहीं दिया। एक महीने में तीन चार बार बिल के पैसों को लेकर कहासुनी हो चुकी थी। विवाद 60 रुपये की राशि को लेकर पनपा था। राशि को ज्यादा बता कर मां व भाई को धमका रहा था।

विज्ञापन

60 रुपये के लिए मां-बेटे संग किया दिल दहलाने वाला कांड

brutal murder of son and mother crushed by vehicle

इसी विवाद में बीती रात गली में सो रही उसकी मां व भाई पर भुन्ना ने गाड़ी चढ़ा दी। तरुण की मानें तो भुन्ना चौक से गाड़ी घुमा कर तेज गति से भगा कर लाया और उसकी मां व भाई पर चढ़ा दी। गाड़ी को उन्होंने एक बार बैक किया और फिर दोबारा से चढ़ा दी। इसके बाद वह गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने रात को ही कार्रवाई आरंभ कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed