मां के खून से रंगे बेटियों के हाथ, दो दिन में दो केस
पंजाब में दो दिन में दो ऐसे मामले सामने आए, जिसमें बेटियों के हाथ ही अपनी मां के खून से रंगे मिले। मोहाली में बेटी ने मां को जहर दिया, जबकि पटियाला में गला घोंट डाला। तस्वीरों में देखिए, पूरा घटनाक्रम।
मां के खून से रंगे बेटियों के हाथ, दो दिन में दो केस
नि:संतान दंपति ने जिस बेटी को गोद लिया था, उसी बेटी ने दोनों को मौत की नींद सुला दिया। वारदात, मोहाली में हुई। यहां एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता और मंगेतर को जहर दे दिया। मंगेतर तो बच गया, लेकिन माता-पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मां के खून से रंगे बेटियों के हाथ, दो दिन में दो केस
पुलिस अनुसार हिमाचल के बिलासपुर निवासी दंपत्ति कुलदीप सिंह और संतोष के कोई संतान नहीं थी। कुलदीप ने दोस्त की बेटी को गोद लिया था, जिसकी उम्र अब 16 साल थी। दो दिन पहले ही पुलिस को पता चला कि मृतक दंपती की नाबालिग बेटी का पास के गांव में रहने वाले राकेश के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। यह बात दंपती को पता थी।
मां के खून से रंगे बेटियों के हाथ, दो दिन में दो केस
अपनी बेटी को राकेश के चंगुल से छुड़ाने के लिए माता-पिता ने पोल्ट्री फार्म में ही काम करने वाले परमिंदर सिंह के साथ करीब 15 दिन पहले लड़की की सगाई कर दी। पुलिस ने फाइल ओपन कर इस केस को बारीकी से जांचा। पुलिस ने कजौली के राकेश के बारे में पता किया तो वह 3 जून के बाद से ही अपने घर नहीं गया था। पुलिस का शक पुख्ता हो गया। पुलिस ने लड़की को इंटेरोगेट किया तो उसने सारी बात बता दी।
मां के खून से रंगे बेटियों के हाथ, दो दिन में दो केस
पुलिस ने बताया कि माता-पिता को लड़की के प्रेम संबंधों का पता था और उसका विवाह कहीं और करना चाहते थे जिससे नाराज होकर लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता और प्रेमी को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। इस सबका खुलासा लड़की ने खुद कर दिया।