हिसार में स्कूली बस में हादसा, 40 बच्चों ने आंखों देखी 'मौत'
बच्चे स्कूल बस में फन पार्क जा रहे थे कि उनकी बस का
एक्सीडेंट हो गया। हादसा हरियाणा में हिसार के गांव मुकलान के पास हुआ। हादसे में 30 के करीब बच्चों को चोटें आईं, जिनको सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। बस के ड्राइवर और दो बच्चों की हालत गंभीर है।
हिसार में स्कूली बस में हादसा, 40 बच्चों ने आंखों देखी 'मौत'
गांव भोरा, जिला भिवानी स्थित जगराम मेमोरियल पब्लिक (जेआरएम) स्कूल के 68 विद्यार्थी, जिनमें कक्षा तीन से 10वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे, मंगलवार सुबह दो स्कूल बसों में सवार होकर हिसार स्थित फन पार्क मे मस्ती के लिए आ रहे थे। कक्षा तीन से छह तक के 40 विद्यार्थी, जिनमें छात्राएं भी शामिल थीं, बड़ी बस में सवार थे। छोटी बस में कक्षा 7 से 10वीं तक के विद्यार्थी थे। दोनों बसों में स्कूल का स्टाफ भी सवार था।
हिसार में स्कूली बस में हादसा, 40 बच्चों ने आंखों देखी 'मौत'
स्कूली बस अभी राजगढ़ रोड पर स्थित गांव मुकलान के पास पहुंची ही थी कि मोड़ पर बच्चों से भरी बड़ी बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। बस वहां पड़ी ईंटों पर से होते हुए सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। बच्चे सीटों से उछलकर बस के शीशों और सीटों से टकरा गए या फिर एक-दूसरे के ऊपर आ गिरे। हादसे से बच्चे बुरी तरह से घबरा गए और आसपास का वातावरण चीखों से गूंज उठा।
हिसार में स्कूली बस में हादसा, 40 बच्चों ने आंखों देखी 'मौत'
राहगीरों, आसपास के लोगों और दूसरी बस में सवार बड़े बच्चों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्कूल बस में 40 बच्चे सवार थे। आनन-फानन में ही 28 बच्चों, बस के ड्राइवर और एक टीचर को घायल हालत में शहर के अस्पतालों में दाखिल कराया गया। छह घायल बच्चों को सिविल अस्पताल, ड्राइवर, टीचर और 17 बच्चों को लाइफ लाइन और पांच अन्य घायलों को सपरा अस्पताल में दाखिल कराया गया।
हिसार में स्कूली बस में हादसा, 40 बच्चों ने आंखों देखी 'मौत'
बाद में अधिकतर बच्चों को मरहम पट्टी और दवाई देने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बस ड्राइवर सतीश, छात्रा मोनिका और छात्र साहिल की हालत गंभीर थी और इनको अस्पताल में दाखिल किया गया। स्कूल बस के पेड़ से टकराने से कक्षा तीन से छह तक के करीब 30 बच्चों को चोटें आईं। हालांकि बस में सवार अन्य 10 बच्चों को भी हल्की खरोंच थी।