देखिए, ऐसे भी आती है मौत, झटके में ले लीं 9 जिंदगियां
हरियाणा के रोहतक में दिल्ली बाईपास चौक पर बृहस्पतिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कार में सवार दो थानेदारों की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार एमडीयू के प्रोफेसर बाल-बाल बच गए। हादसे में मस्तनाथ विवि के कुलपति डॉ. मारकंडेय आहूजा की पत्नी और दिल्ली निवासी दो युवक भी बाल-बाल बचे।
देखिए, ऐसे भी आती है मौत, झटके में ले लीं 9 जिंदगियां
हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद वरना कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त खरावड़ चौकी इंचार्ज एसआई बल्लू राम और सांपला थाना में अतिरिक्त एसएचओ के पद पर तैनात एसआई अजीत सिंह के तौर पर हुई। दोनों किसी मामले में गवाही पर जिला अदालत से वापस सांपला जा रहे थे।
देखिए, ऐसे भी आती है मौत, झटके में ले लीं 9 जिंदगियां
कभी-कभी हादसे ऐसे अप्रत्याशित होते हैं कि लोगों को पता भी नहीं चलता और मौत आ जाती है। देखिए हादसे की तस्वीरें जब ऐसे आई मौत की झटके में ले ली 9 की जानें।
देखिए, ऐसे भी आती है मौत, झटके में ले लीं 9 जिंदगियां
नांगल चौधरी में ढ़ाणी बाठोठा के नजदीक कार के पेड़ से टकराने से 2 युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नारनौल की ओर जा रहे थे। बस स्टैंड से थोड़ा पहले कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार युवकों के मोबाइल फोन खंगालने पर उसमें उदयपुर के नंबर हैं। उनके पास से मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने उदयपुर से लोगों को युवकों की पहचान के लिए बुलाया है।
देखिए, ऐसे भी आती है मौत, झटके में ले लीं 9 जिंदगियां
हरियाणा के भिवानी के गांव बामला वासी करीब 65 वर्षीय जयभगवान की बस अड्डे पर चाय की दुकान है। सुबह दुकान पर गांव के ही कुछ ग्रामीण चाय पी रहे थे तभी रोहतक की ओर से आए रेती से भरे डंपर का टायर फट गया। टायर फटने के बाद असंतुलित डंपर दुकान में जा घुसा। इससे चाय पी रहे दो दुकानदारों की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।