फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता को अटैक, बेटे को बोले बैंक कर्मी, पहले उनके साइन लेकर आओ

Sat, 19 Nov 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़) Updated Sat, 19 Nov 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
boy visit to bank for money extortion for father treatment, bank manager unique reply
पैसा निकलवाने के लिए बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन
पिता को अचानक पैरालाइसिस का अटैक हुआ। बेटा इलाज को पैसे निकलवाने पहुंचा तो बैंक कर्मियों का जवाब सुनकर सन्न रह गया।
boy visit to bank for money extortion for father treatment, bank manager unique reply
पैसा निकलवाने के लिए बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन
बैंक अधिकारियों ने उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया कि चेक पर उनके पिता के साइन नहीं हैं। पिता के साइन करवाकर लाओ, तब दो हजार रुपये मिलेंगे। गोविंदपुरा में किराने की दुकान चलाने वाले हरिचंद को दो दिन पहले पैरालाइसिस का अटैक हुआ था। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहां वे ब्रेन हैमरेज के शिकार हो गए। हरिचंद के बेटे हैप्पी ने बताया कि बैंक अधिकारियों को बताया गया कि उनके पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ है।
boy visit to bank for money extortion for father treatment, bank manager unique reply
bank - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई की रिपोर्ट भी दिखाई गई, लेकिन बैंक अधिकारियों ने उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया कि चेक पर उनके पिता के साइन नहीं हैं। पिता के साइन करवाकर लाओ, तब दो हजार रुपये मिलेंगे। हरिचंद के परिजनों को बैंक से रुपये न मिले तो उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली, लेकिन पुलिस अधिकारी भी उनकी सहायता नहीं कर पाए। बैंक से रुपये न मिलने पर मनीमाजरा के गोविंदपुरा के एक व्यक्ति को इलाकावासियों ने पैसे इकट्ठा कर उसके पिता का इलाज कराने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy visit to bank for money extortion for father treatment, bank manager unique reply
बैंक
केंद्र के आदेशों का उल्लंघन करने में भी बैंक गुरेज नहीं कर रहे। कुछ ऐसा ही वाकया इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी के साथ हुआ। बीमार पत्नी के कीमोथिरेपी कराने के लिए पैसे निकालने गए अफसर को बैंक कर्मियों ने 24 हजार के चेक पर मात्र दो हजार रुपये दिए। मौली गांव निवासी रिटायर्ड अधिकारी गुरचरण ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा देवी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी तबीयत वीरवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनको सेक्टर-6 पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
boy visit to bank for money extortion for father treatment, bank manager unique reply
bank
इसी के चलते डॉक्टरों ने कीमोथिरेपी के लिए दवाइयां लाने को कहा। दवाइयों की कीमत काफी अधिक थी, लिहाजा उन्होंने मौलीजागरां स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में संपर्क किया। यहां पर उनका खाता है। उन्होंने बैंक से 20 हजार रुपये निकालने के लिए चेक दिया। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उनको यह कह कर 2 हजार रुपये दिए कि बैंक में पैसे नहीं हैं। गुरचरण ने कहा कि पत्नी की तबीयत खराब है। अपने रुपये न मिलने के चलते वह उपचार भी नहीं करवा पा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed