फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा की शादी को यादगार बनाएगा 'कॉमेडियन' का ये 14 साल पुराना दोस्त, निभाएंगे बड़ा फर्ज

Tue, 11 Dec 2018 02:29 PM IST
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Tue, 11 Dec 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Bollywood, Ginni Chatrath Weds Comedian Kapil Sharma, Special Gift from Shubhank Adiyan
कपिल शर्मा की शादी
कपिल शर्मा की शादी के यादगार बनाने की तैयारी चल रही है और ऐसा करेंगे कॉमेडियन के 14 साल पुराने दोस्त शुंभक आदिया। वे कॉमेडी किंग को शादी का बेहद खास तोहफा देने जा रहे हैं और इसमें कपिल ने भी सहयोग किया है। 
Bollywood, Ginni Chatrath Weds Comedian Kapil Sharma, Special Gift from Shubhank Adiyan
कपिल शर्मा की शादी
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं। अमृतसर में कपिल की जागो में 'कपूरथला बाबा' डीजे बजेगा। यह डीजे कपिल के 14 साल पुराने दोस्त शुभंक आदिया का है। कपिल ने अपने इस मित्र को न केवल शादी में आमंत्रित किया है, बल्कि डीजे लगाने के लिए स्पेशल तौर पर अनुमति भी दी है। हालांकि कपिल की शादी की पूरी व्यवस्था दिल्ली की एवन कंपनी की ओर से की जा रही है। फिर भी कपिल ने अपने पुराने मित्रों को अपनी शादी में एकजुट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Bollywood, Ginni Chatrath Weds Comedian Kapil Sharma, Special Gift from Shubhank Adiyan
कपिल शर्मा की शादी
कपूरथला से शुभंक आदिया अपनी डीजे टीम के साथ अमृतसर कपिल शर्मा की शादी में शरीक होने के लिए पहुंच गए हैं। मंगलवार रात को जागो और डीजे पार्टी है जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आदिया ने बताया कि कपिल ने स्टार होते हुए भी उन्हें याद रखा है। वह अपने जिगरी दोस्त कपिल की शादी में न केवल डीजे लगाएंगे, बल्कि इसे अपनी तरफ से एक यादगार बनाने का भी भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood, Ginni Chatrath Weds Comedian Kapil Sharma, Special Gift from Shubhank Adiyan
kapil sharma - फोटो : amar ujala
कपिल की ‘रील वाइफ’ भी पहुंची
अमृतसर में कपिल के घर पर सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। गायिका रिचा शर्मा, भारती सिंह ‘लल्ली’, राजू श्रीवास्तव, गोविंदा के भांजे कृष्णा और द कपिल शर्मा शो में कपिल की वाइफ का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती अमृतसर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Bollywood, Ginni Chatrath Weds Comedian Kapil Sharma, Special Gift from Shubhank Adiyan
kapil sharma
बिग-बी, सलमान व अक्षय के आने की संभावना
कपिल शर्मा के एक दोस्त ने बताया कि सोमवार देर रात अक्षय कुमार के पहुंचने की चर्चा है। वहीं मंगलवार को सलमान खान के आने की भी संभावना है। बुधवार को बिग-बी अमिताभ बच्चन के जांलधर-फगवाड़ा रोड स्थित द क्लब कबाना में पहुंचने के भी आसार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed