फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saroj Khan Death: अधूरा रह गया था सरोज खान का एक सपना, फिर कभी मुड़कर चंडीगढ़ नहीं आई

Sat, 04 Jul 2020 02:23 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Jul 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan Death News: Bollywood Choreographer Saroj Khan Memory Related to City Beautiful Chandigarh
सरोज खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। वे अपना एक सपना अधूरा छोड़कर दुनिया से विदा हो गईं। चंडीगढ़ के कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Saroj Khan Death News: Bollywood Choreographer Saroj Khan Memory Related to City Beautiful Chandigarh
सरोज खान
श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, काजोल आदि कई हीराइनों को अपनी अंगुली के इशारे पर नचाने वाली बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को चंडीगढ़ से विशेष लगाव था। उन्होंने यहां 2010 में अपनी डांस अकादमी शुरू की थीं, लेकिन निजी कारण के चलते उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।
Saroj Khan Death News: Bollywood Choreographer Saroj Khan Memory Related to City Beautiful Chandigarh
सरोज खान
बरसो रे मेघा बरसो.. गाने में शानदार कोरियोग्राफी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी सरोज खान ने अगस्त 2010 में मनीमाजरा के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में  'सरोज खान डांस अकादमी' की शुरुआत की थी। यह जानकारी गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण सेतिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan Death News: Bollywood Choreographer Saroj Khan Memory Related to City Beautiful Chandigarh
सरोज खान
डायरेक्टर सेतिया ने बताया कि सरोज खान का सपना था, वे ट्राइसिटी से एक डांसिंग स्टार को आगे बढ़ाएं। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने डांस अकादमी की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने खुद अपने डांस ग्रुप के साथ स्कूल का दौरा किया।
विज्ञापन
Saroj Khan Death News: Bollywood Choreographer Saroj Khan Memory Related to City Beautiful Chandigarh
सरोज खान
इस दौरे में उन्होंने क्लासिकल बॉलीवुड की वर्कशॉप भी लगाई। अकादमी में उनके ग्रुप के सदस्य लोगों को डांस के गुर सिखाते थे। लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही उनके ग्रुप में आपसी झगड़े के कारण उन्हें यह बंद करनी पड़ी। इसके बाद वे चंडीगढ़ नहीं आईं और न ही उन्होंने यहां किसी भी डांस कोरियोग्राफी में हिस्सा नहीं लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed