पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में हैं, आक्रोश की लहर दौड़ रही है। सिंगर डांसर सपना चौधरी ने भी अपनी भड़ास निकालते हुए मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही।
सपना चौधरी वीरवार को पिंजौर के अमरावती एनक्लेव में स्थित चोखी ढाणी में एक हरियाणवी गाने की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजदिलों ने हमारे वीर जवानों पर पीछे से वार किया, अगर सामने से वार करते तो हमारे जांबाज उनका मुंह तोड़ जवाब देते।
सपना चौधरीने कहा कि देश के जवान और किसान, दो ऐसी शख्सियत हैं जिनका अहसान हम कभी नहीं चुका सकते। चाहे इंडियन आर्मी हो या बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस या ट्रैफिक का जवान हमें सभी का आदर करना चाहिए। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि जवानों की वजह से हम चैन की नींद सोते हैं।
सपना चौधरी पिंजौर में हरियाणवी गाने बावली तरेड़ तन्ने चाला पाड़ दिया है...की शूटिंग कर रही हैं। इस गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेंहदी और सपना चौधरी ने मिलकर गाया है। यह गाना अगले महीने रिलीज हो जाएगा। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है।
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
इस मौके पर जब सपना चौधरी से पूछा गया कि वे फिल्मों में किसके साथ काम करना चाहेंगी, तो जवाब देते हुए बोलीं कि अगर उन्हें फिल्मों में किसी हीरो के साथ काम करने का मौका मिलता है तो वह संजय दत्त के साथ फिल्म करना पसंद करेंगी। संजू बाबा उनके फेवरेट एक्टर हैं।