फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हद हो गई, राखी सावंत ने अब फिर कर दिया ऐसा कांड कि अरेस्ट वारंट जारी

Sun, 14 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 14 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
bollywood actress rakhi sawant non-bailable warrant issued by court again
rakhi sawant
राखी सावंत की हद है, अपनी हरकतों से बाज नहीं आतीं। अब उन्होंने ऐसा कांड कर दिया है कि गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी हो गए हैं उनके।
bollywood actress rakhi sawant non-bailable warrant issued by court again
rakhi sawant
दरअसल, भगवान वाल्मीकि को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत वीरवार को भी लुधियाना की अदालत में पेश नहीं हुई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता ने राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए और इस केस में अगली कार्रवाई दो जून तय की गई है।
bollywood actress rakhi sawant non-bailable warrant issued by court again
राखी सावंत
लुधियाना के एडवोकेट नरेंद्र आदिया ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर लुधियाना की अदालत में केस दायर कर रखा है। इस केस में अदालत ने राखी के खिलाफ पहले भी वारंट जारी किए थे। लुधियाना पुलिस की टीम राखी को गिरफ्तार करने मुंबई भी गई थी, लेकिन खाली हाथ लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress rakhi sawant non-bailable warrant issued by court again
rakhi sawant
राखी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई। अदालत ने तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत दी थी, उसकी अवधि दो मई को पूरी हो गई थी। 11 मई को उन्हें पेश होना था, लेकिन वे नहीं आईं। इसलिए ​अदालत ने उनके खिलाफ फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है, वो भी गैर जमानती।
विज्ञापन
bollywood actress rakhi sawant non-bailable warrant issued by court again
राखी सावंत
शिकायतकर्ता वकील नरेंद्र आदिया का कहना है कि राखी सावंत जानबूझ कर केस में पेश नहीं हो रहीं, जबकि वो मीडिया के सामने पेश होकर वाल्मीकि भाईचारे से माफी मांग कर साबित कर चुकी हैं कि उन्हें अदालती हुकमों की कोई परवाह नहीं है, जबकि लुधियाना पुलिस भी उन्हें अदालत में पेश करने को नाकाम रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed