तस्वीर में भोली भाली सी दिख रही ये लड़की काफी बोल्ड है। यकीं नहीं आता तो आगे की स्लाइड में देखिए इसकी तस्वीरें, पसीना छूट जाएगा देखकर।
2 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
ये लड़की हरियाणा के फतेहाबाद की है। नाम है श्वेता मेहता। हाल ही में इसका सलेक्शन एमटीवी रोडीज के लिए हुआ है। इस शो में बेहतरीन फिटनेस एथलीट, गजब व्यक्तित्व वाली श्वेता ने प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधे पर उठाकर इस शो में शामिल होने का मौका पाया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस शानदार कामयाबी के पीछे की कहानी।
3 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
दुनिया की सबसे श्रेष्ठ फिटनेस एथलीट में शामिल श्वेता मेहता के पास 70 हजार तनख्वाह वाली नौकरी थी। हफ्ते में दो दिन छुट्टी होती थी और दोस्तों और परिजनों का पूरा सपोर्ट था,लेकिन श्वेता मेहता ने इन सब सुविधाओं को छोड़कर एक अलग राह चुनी, फिटनेस एथलीट बनने की। आईटी सैक्टर की शानदार नौकरी करने वाली श्वेता फिटनेस की ओर ऐसी मुड़ी, कि उसके बाद उन्हें बस वही नजर आया।
4 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
फिटनेस एथलीट बनने के लिए उन्होंने ऊंची तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ दी, शानदार लाइफ-स्टाइल छोड़कर फिटनेस एथलीट की कड़ी लाइफस्टाइल को जीवन का लक्ष्य बना लिया। राह आसान नहीं थी, एक छोटे से शहर से आई लड़की के लिए फिटनेस वल्र्ड में आकर नाम कमाना एक दूर का सपने जैसे था, आखिर कई चुनौतियां जो थी सामने, पर फिटनेस की दुनिया में नाम कमाने को श्वेता हर कुर्बानी देने को तैयार थी।
5 of 11
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
बॉडी बिल्डिंग के लिए अनिवार्य शर्त है कि बिकनी पहननी पड़ेगी, परिवार के विरोध के बावजूद उसने बिकनी पहनी, इसके बाद फिटनेस में करियर बनाने के लिए उसे अपनी नौकरी छोडऩी पड़ी। बॉडी बिल्डर बनने के लिए महंगे प्रोटीन लेने के लिए खुद की सारी जमा पूंजी तक लगा दी। फिर भी बॉडी बिल्डिंग के लिए जरूरी न्यूट्रीटेट्स के लिए पैसों की कमी पड़ी तो श्वेता ने बड़ा घर छोड़कर छोटा घर ले लिया।