फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूथ कांग्रेस चुनाव में भिड़े कैप्टन समर्थक, 66 का बहा खून

Wed, 22 Jul 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 22 Jul 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस चुनाव में भिड़े कैप्टन समर्थक, 66 का बहा खून

bloody skirmish in captain amarinder singh's two groups during congress election

यूथ कांग्रेस चुनाव की वोटिंग चल रही थी कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के ‌समर्थक दो गुट आपस में‌ भिड़ गए। जमकर तलवारें, चाकू और कृपाण चले। खूनी भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पंजाब के पटियाला में आयुर्वेदिक कालेज के नजदीक नेहरू युवा केंद्र में घटी। 

यूथ कांग्रेस चुनाव में भिड़े कैप्टन समर्थक, 66 का बहा खून

bloody skirmish in captain amarinder singh's two groups during congress election

आयुर्वेदिक कालेज के नजदीक नेहरू युवा केंद्र में यूथ कांग्रेस (शहरी) के चुनाव ग्यारह बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे थे। एक तरफ यूथ कांग्रेस लीडर विनोद अरोड़ा कालू की ओर से समर्थन प्राप्त उम्मीदवार निखिल कुमार काका चुनाव मैदान में था, दूसरी तरफ कांग्रेसी लीडर कर्ण गौड़ समर्थित संदीप मल्होत्रा मैदान में था। इसी बीच निखिल और संदीप के ग्रुपों में मुंह जबानी शुरू हुआ झगड़ा पहले हाथापाई तक पहुंचा।

यूथ कांग्रेस चुनाव में भिड़े कैप्टन समर्थक, 66 का बहा खून

bloody skirmish in captain amarinder singh's two groups during congress election

दोनों ग्रुपों के लोगों ने केंद्र के बाहर बने बूथों से मेज उठाकर फेंक दीं। इसी बीच मामले ने तूल पकड़ा और चाकू, कृपाणें व तलवारें चल गईं। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में हरीश मल्होत्रा, अनुज खोसला, नितिन कपूर और रिंकू शामिल हैं। इन्हें राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। कांग्रेसी लीडर हरीश कपूर ने बताया कि निखिल और राजेश मंडोरा ने जाली वोट डालने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने अपने साथियों समेत दूसरे ग्रुप पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस चुनाव में भिड़े कैप्टन समर्थक, 66 का बहा खून

bloody skirmish in captain amarinder singh's two groups during congress election

दूसरे पक्ष ते विनोद अरोड़ा कालू के मुताबिक संदीप मल्होत्रा व उसके साथियों ने निखिल ग्रुप पर आरोप लगाया कि वह उनके लोगों को अपनी तरफ लाकर वोट डलवा रहा है। संदीप मल्होत्रा व इसके साथियों ने इस बात पर निखिल ग्रुप पर हमला कर दिया। हालांकि चुनाव प्रक्रिया दौरान पुलिस मुलाजिम मौजूद थे, लेकिन दोनों ग्रुपों के हथियारों से लैस होने के कारण पुलिस मुलाजिमों की एक न चली। वारदात के तुरंत बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

विज्ञापन

यूथ कांग्रेस चुनाव में भिड़े कैप्टन समर्थक, 66 का बहा खून

bloody skirmish in captain amarinder singh's two groups during congress election

संबंधित आफिसर कालोनी चौकी इंचार्ज शिवइंद्र ने बताया कि यूथ कांग्रेसियों में हुई लड़ाई के मामले में हैप्पी शर्मा, विनोद अरोड़ा कालू समेत 12 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर के राजनीतिक सचिव एमपी सिंह ने कहा कि आज की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है, क्योंकि दोनों गुटों में लड़ाई केंद्र के बाहर हुई। वैसे भी इन दोनों गुटों की आपस में कभी बनी नहीं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रदेश कांग्रेस प्रधान की कमान सौंपने की जोर शोर से मांग उठ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed